Bhopal Live-In Relation: शादीशुदा आरोपी ने महिला कांस्टेबल को दिया झांसा’, शादी करने दबाव बनाने कई जगहों पर की थी शिकायत

भोपाल। गर्ल फ्रेन्ड से उसके बॉय फ्रेन्ड ने शादी करने का झांसा देकर आठ साल तक रेप किया। इस घटना को लेकर महिला आयोग समेत कई स्थानों पर महिला ने शिकायत की थी। जिसके बाद मामला भोपाल (Bhopal Live-In Relation) शहर के मिसरोद थाने में पहुंचा था। लेकिन, वह कार्रवाई की बजाय सुलह कराने का दबाव बनाती थी। जिस कारण एफआईआर तीन महीने से लटकी हुई थी।
भर्ती परीक्षा की कोचिंग करते समय हुई थी पहचान
इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों को वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया तो 28 जून को शादी करने का झांसा देकर रेप (Rape) करने का प्रकरण 391/26 दर्ज किया गया। पीड़िता की उम्र 35 साल है जो कि महिला कांस्टेबल (Female Constable) है। उसकी पहचान आरोपी सुमित रिछारिया (Sumit Richariya) से भर्ती परीक्षा की कोचिंग करते वक्त हुई थी। दोनों पहले एक साथ ही रहते थे। इसी दौरान दोनों के बीच में भविष्य में शादी करने पर सहमति बनी। यह बोलकर आरोपी ने केंद्रीय विद्यालय (Kendriya Vidyalaya) के पास होटल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह कई बार ऐसा बोलकर पीड़िता को झांसा देता रहा। एक साल पहले आरोपी सुमित रिछारिया को एक महिला के साथ पीड़िता ने देख लिया। जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह उसकी पत्नी है। जबकि आरोपी ने कुंवारा बताकर उसके साथ शादी करने का वादा किया था। पीड़िता ने अपने स्तर पर मिसरोद (Misrod) थाने में पहले काफी दबाव बनाया। डीसीपी से लेकर तमाम अधिकारियों और महिला आयोग में भ्रामक शिकायतें दर्ज कराई गई। पीड़िता सुलह चाहती थी और आरोपी से शादी करना चाहती थी। जबकि पुलिस का कहना था कि वह प्रकरण दर्ज करने का काम करेगी। आरोपी फिलहाल फरार चल रहा है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।