Bhopal Cyber Fraud: महिला समेत दो व्यक्ति सायबर फ्रॉड के बने शिकार

Share

Bhopal Cyber Fraud: खातों से निकले तीन लाख, 38 हजार रुपए,बिजली कटने और नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। महिला समेत दो व्यक्ति सायबर फ्रॉड के शिकार हो गए। मामले की शुरुआती जांच भोपाल सायबर क्राइम ने की थी। जिसके बाद एफआईआर दर्ज करने के लिए डायरी भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के कोलार रोड थाने को भेजी गई। जालसाजों ने अलग-अलग तरह से झांसा देकर तीन लाख, 38 हजार रुपए निकाल लिए हैं।

बिजली का कनेक्शन काटने का दिया झांसा

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार पहला प्रकरण जया मालवीय पिता नवीन मालवीय ने दर्ज कराया है। वे मंदाकिनी कॉलोनी (Mandakini Colony) में रहती हैं। उन्हें जालसाजों ने मेगा कॉपोरेट सर्विस (Mega Corporate Service) की कंपनी बताकर संपर्क किया था। आरोपियों ने जया मालवीय (Jaya Malviya) को घर बैठे काम करके पैसा कमाने का लालच दिया। शुरुआत में उन्हें लाभ मिला। फिर उसके बाद उनके लाभांश को निकालने के लिए खाते को अनफ्रीज कराने के नाम पर एक लाख, 95 हजार रुपए ऐंठ लिए। घटना 8 जून को हुई थी। इसी तरह दूसरी वारदात देवाशीष दास पिता जतिन्द्र नाथ दास उम्र 58 साल के साथ हुई। वे आर्चेड रेसीडेंसी (Orchard Residency) में रहते हैं। देवाशीष दास (Devashish Das)  भवन निर्माण से संबंधित व्यापार करते हैं। उनके पास 4 जून को मोबाइल (Mobile) पर बिजली कंपनी (Electricity Department) से संबंधित मेसेज (Message) आया था। जिसके बाद 15 जून तक बिजली का कनेक्शन काटने का झांसा देकर एक लाख, 43 हजार रुपए निकाल लिए। कोलार रोड थाना पुलिस ने प्रकरण 378—379/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation Case: खिड़की से हाथ डाल करता था घिनौना काम

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!