MP POLICE TRANSFER : अब परिवहन विभाग में होंगे तबादले, आयुक्त के साथ इन अधिकारियों को बदला जाएगा

Share

पांच नामों का पैनल बनाकर भेजा गया, भोपाल के अधिकारी भी होंगे इधर-उधर

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में बदलाव (MP Police transfer) का दौर अभी भी जारी है। इसी बदलाव के चरण में एक अन्य सूची जारी होने की अटकलें हैं। इसमें प्रदेश के परिवहन आयुक्त के नाम को लेकर विशेष चर्चा हैं।
परिवहन आयुक्त फिलहाल डॉक्टर शैलेन्द्र श्रीवास्तव हैं। श्रीवास्तव 1984 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अफसर हैं। वे परिवहन आयुक्त अगस्त, 2017 से हैं। यह कार्यकाल दो महीने बाद (MP Police transfer) समाप्त भी होने जा रहा है। इसे देखते हुए नए परिवहन आयुक्त को लेकर चर्चाएं चल पड़ी है। डॉक्टर शैलेन्द्र श्रीवास्तव के लिए पद देखा जा रहा है। वे पुलिस मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण पद (MP Police transfer) में आकर वापसी कर सकते हैं। परिवहन आयुक्त के लिए पांच नामों का पैनल बनाया गया है। इसमें अंतिम मुहर लगना बाकी हैं। इस पद की दौड़ में महान भारत सागर, संजय माने, संजय राणा, व्ही मधुकुमार के नाम हैं। इसमें से व्ही मधुकुमार का नाम सबसे ऊपर हैं। मधु कुमार इंदौर में तैनात रहे थे जिसके बाद उन्हें ईओडब्ल्यू (MP Police transfer) लाया गया था। फिर उन्हें यहां से हटाकर ईओडब्ल्यू नारकोटिक्स भेज दिया गया। मधुकुमार भारतीय पुलिस सेवा में 1991 बैंच के अधिकारी हैं। इधर, खबर है कि भोपाल में दो एएसपी समेत कई अन्य आईपीएस अफसरों की तबादला सूची में नाम हैं। खबर है कि पुलिस मुख्यालय के भीतर भी काम का नए सिरे से बंटवारा किया जा सकता है।

भोपाल आरआई की दौड़ भी शुरू
इधर, भोपाल आरआई विजय दुबे के भी (MP Police transfer) बदले जाने की सूचनाएं हैं। उनके स्थान पर भोपाल रेंज के ही एक जिले के आरआई दौड़ में हैं। उनके नाम की चर्चा तीन महीने से चल रही है। यह चर्चा जोरों से तब और चलने लगी जब उन्होंने बंद कमरें में पीएचक्यू के एक अफसर से मुलाकात की। इसके अलावा भोपाल जिले को कुछ नए टीआई मिलने जा रहे हैं। यह मिलते ही थानों में भी बदलाव शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें:   MP Police Transfer-Posting : परीवीक्षाधीन 6 भारतीय पुलिस सेवा के अफसरों के आदेश जारी
Don`t copy text!