Bhopal News: गोदरेज की अलमारी में रखे जेवर, नकदी समेटकर गायब

भोपाल। पटवारी के निजी आवास का ताला चोरों ने तोड़ दिया। घर के भीतर अलमारी तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोर ले गए हैं। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया थाना क्षेत्र की है। परिवार के सभी सदस्य अभी लौटे नहीं हैं। इसलिए संपत्ति और उसकी कीमत की जानकारी सामने नहीं आई है।
पिछले दरवाजे से भीतर घुसे चोर
बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार जयेंद्र चंदेलकर पिता स्वर्गीय तुलसीराम चंदेलकर उम्र 38 साल मूलत: बैतूल (Betul) जिले के रहने वाले हैं। यहां उनका अमराई परिसर (Amrai Parisar) में मकान हैं। जयेंद्र चंदेलकर (Jayendra Chandelkar) का पूरा परिवार 26 जून को मकान में ताला लगाकर गुजरात (Gujrat) में स्थित गोधरा (Godhra) गया हुआ था। चोरी की जानकारी उनके भाई दीपेश सोनारे (Deepesh Sonare) को अगले दिन पता चली। चोर पिछले दरवाजे से भीतर घुसे थे। वारदात करने के बाद चोर भीतर से ताला भी लगा गए थे। बागसेवनिया थाना पुलिस ने इस मामले में 29 जून को चोरी का मामला 454/26 दर्ज कर लिया है। परिवार के सदस्य गोधरा से अभी नहीं आए हैं। इसलिए चोरी गए जेवरातों की जानकारी पुलिस को पता नहीं चली है। आरोपियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।