Bhopal News: बलसाड एक्सप्रेस के जनरल कोच में चोर को दबोचा

Share

Bhopal News: यात्रियों ने मारपीट करके पुलिस को सौंपा,जेपी अस्पताल में मेडिकल चेकअप के बाद कोर्ट में किया पेश

Rani Kamlapati GRP News
सांकेतिक चित्र, ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। साप्ताहिक बलसाड एक्सप्रेस के जनरल कोच में पब्लिक ने चोर को दबोच लिया। उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की गई है। जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली तो उसे हिरासत में लिया गया। जख्मी संदिग्ध को जेपी अस्पताल में मेडिकल चेकअप के बाद पुलिस कस्टडी में लिया गया है।

संदेही के कब्जे से मिला कैमरा

रानी कमलापति जीआरपी (Rani Kamlapati GRP) पुलिस के अनुसार इस संबंध में आनंद कुमार गिरी (Anand Kumar Giri) ने मामला दर्ज कराया है। वे पश्चिम बंगाल (West Bengal) में रहते हैं। उनकी शिकायत पर रानी कमलापति जीआरपी ने कार्रवाई की है। घटना 28 जून की रात हुई थी। पुलिस ने संदेही रामभरोसे कीर (Ram Bharose Keer) के कब्जे से कैमरा बरामद किया है। यह आनंद कुमार गिरी का है। बरामद कैमरे (Camera) की कीमत 40 हजार रुपए हैं। वे जबलपुर रेलवे स्टेशन से भोपाल की यात्रा कर रहे थे। संदेही को औबेदुल्लागंज रेलवे स्टेशन के पास जनता ने हिरासत में लिया था। पुलिस को शक है कि उसने इसी तरह कई अन्य वारदातों को अंजाम दिया है। इसलिए उससे कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Rani Kamlapati GRP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चैनल गेट में दबकर मासूम की मौत 
Don`t copy text!