Bhopal News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो जख्मी 

Share

Bhopal News: ट्रिनिटी कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र ने लिखाई रिपोर्ट, पीतांबरा अस्पताल में कराया गया जख्मी को भर्ती

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो व्यक्ति जख्मी हो गए। हादसे में ट्रिनिटी कॉलेज का छात्र भी जख्मी हुआ था। दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अयोध्या नगर इलाके की है। छात्र मोपेड चला रहा था। उनके पीछे उसके साथ रूम में रहने वाले अंकल थे। उन्हें सिर में चोट आई है और वे पीतांबरा अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।

लोडिंग वाहन ने मारी थी टक्कर

अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना 15 जून की सुबह पौने बारह बजे हुई थी। जिसमें 264/23 धारा 279/337 (लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने और जख्मी करने का प्रकरण) 16 जून को दर्ज किया गया। हादसे में रामकुशल पाठक (Ramkushal Pathak) को सिर में गंभीर चोट आई है। उनका एल—सेक्टर में मकान बन रहा हैं। जिस कारण वे ट्रिनिटी कॉलेज (Trinity College) में पढ़ने वाले छात्र के साथ फिलहाल रहते हैं। घटना के वक्त पाठक की स्कूटी से वह बन रहे मकान को देखने जा रहे थे। तभी राजस्थान स्वीट (Rajasthan Sweet) के सामने पीछे से आए लोडिंग वाहन एमपी—04—एलडी—7306 के चालक ने टक्कर मार दी। रामकुशल पाठक का पीतांबरा अस्पताल (Peetambra Hospital) में अभी भी इलाज चल रहा है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: पुलिस के डर से नदी में दफना दी सगे भाई की लाश, फिर किया सरेंडर
Don`t copy text!