Bhopal Rape News: नाबालिग से घर और बाहर छह महीने तक होती रही यौन हिंसा

Share

Bhopal Rape News: मां ने फटकार लगाकर चुप करा दिया, स्कूल टीचर को बताया तो खुला दो व्यक्तियों की दरिंदगी का राज, चार थानों के बीच उलझी राजधानी की यह हैरान कर देने वाली क्राइम स्टोरी

Bhopal Rape News
गोविंदपुरा थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो।

भोपाल। मानवता को झकझोर देने वाली एक यौन हिंसा (Bhopal Rape News) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस पूरे मामले का घटनाक्रम चार थानों के बीच फैला हुआ था। इसलिए पुलिस अफसरों को इस कार्रवाई में घटनास्थल तय करने में काफी मशक्कत करना पड़ी। पीड़िता की उम्र महज 15 साल है। जिसके साथ पहले उसके सौतेले पिता ने घर में कई बार दरिंदगी की। उसकी बुरी नजर से बचाने के लिए मां जो कि अस्पताल में काम करती है अपने साथ ले जाने लगी। लेकिन, वहां अस्पताल के वार्ड ब्यॉय ने उसके साथ वही हरकत की जो उसके सौतेले पिता ने की थी। यह पूरी हैरान कर देने वाली कहानी पीड़िता की स्कूल टीचर की बदौलत सामने आई है। इससे पहले उसकी मां और बाकी अन्य किसी व्यक्ति का सहयोग प्राप्त नहीं हुआ।

मुंहबोली बहन भी मानता था

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां गोविंदपुरा स्थित विकास नगर में रहती है। पीड़िता का ननिहाल मिसरोद थाना क्षेत्र में हैं। पीड़िता पहले नानी के साथ रहती थी। इस कारण वह मिसरोद के ही एक स्कूल में पढ़ाई करती थी। नानी और उसकी मां के बीच मनमुटाव हो गया था। इसलिए अगस्त, 2021 में पीड़िता को उसकी मां ननिहाल से लाकर अपने साथ रखने लगी। मां की अस्पताल में नाइट शिफ्ट होती थी। इसलिए उसको अस्पताल में जाना पड़ता था। उस वक्त अकेले होने का फायदा उठाकर आरोपी सौतेले पिता ने पीड़िता के कोमल अंगों से गंदी हरकत करता था। यह सिलसिला कई दिनों तक चला। जिसकी शिकायत उसने अपनी मां से की तो उसको चुप करा दिया गया। मां उसको अपने साथ अस्पताल ले जाने लगी। मां जिस अस्पताल में नौकरी करती थी वहां वार्ड ब्यॉय का काम जितेन्द्र मेहरा (Jitendra Mehra) करता था। वह उसको मुंहबोली बहन भी मानता था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime : स्टेशन पर जमीन से आग और धुआं निकालने का झांसा देकर ठग रहे जालसाज

इसलिए दर्ज हुए अलग—अलग मुकदमे

Bhopal Rape News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

अस्पताल में मां अपनी बेटी को एक स्टोर रुम में सोने के लिए भेजती थी। वहां फरवरी, 2022 में आरोपी जितेन्द्र मेहरा ने मौका पाकर उसके साथ बलात्कार किया। इस बात की शिकायत उसने अस्पताल की सुपरवाइजर अर्चना तिवारी से की तो वहां उसको मां की मदद से चुप करा दिया गया। अब उसके सामने फिर सौतेले पिता की हरकतें दिल में घुमने लगी। इसलिए उसने अपने स्कूल की टीचर से मदद मांगी। स्कूल टीचर ने जब कहानी सुनी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। स्कूल टीचर ने इस बात की खबर बचपन संस्था को बताई। संस्था ने सीडब्ल्यूसी की मदद से मां को तलब करके पूरी कहानी समझी। इससे पहले सीडब्ल्यूसी की टीम ऐशबाग थाने में बैठी रही। दरअसल, टीम को यह पता चला था कि पीड़िता सुभाष नगर इलाके में रहती है। पूरी कहानी सुनने के बाद गोविंदपुरा थाना पुलिस ने अलग—अलग दो मुकदमे दर्ज किए। एक मुकदमा उनके थाना क्षेत्र का था। जबकि दूसरा मुकदमा हबीबगंज थाना क्षेत्र का होने के कारण जीरो पर प्रकरण दर्ज कर डायरी वहां भेज दी गई।

एक महीने बाद दो थानों में पहुंचा मामला

Bhopal Rape News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

इस मामले में अलग—अलग दो एफआईआर (Bhopal Rape News) दर्ज की गई है। पहला मुकदमा गोविंदपुरा थाने में 24 मार्च की शाम साढ़े पांच बजे 146/22 धारा 376—2—एन/376—2—एच/376—3—/5/6 (नाबालिग से बलात्कार और पॉक्सो अधिनियम) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पीड़िता 15 साल की है। जिसमें उसका 55 वर्षीय सौतेला पिता आरोपी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता के पिता की जब मौत हुई तो वह उस वक्त अबोध थी। दूसरा मुकदमा 162/22 हबीबगंज थाने में दर्ज किया गया है। यहां दर्ज मुकदमे में धारा 376/506/5/6 (बलात्कार, धमकाना और पॉक्सो अधिनियम) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। इस मामले में आरोपी पुलिस ने 28 वर्षीय जितेंद्र मेहरा (Jitendra Mehra) को बनाया है। वह गोविंदपुरा स्थित बरखेड़ा पठानी इलाके में रहता है। आरोपी ने 24—25 फरवरी की दरमियानी रात लगभग एक बजे पीड़िता से ज्यादती की थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: छत से कूदकर आत्महत्या

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Rape News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!