Bhopal News: रेलवे ट्रैक पर मिली अधेड़ की लाश

Share

Bhopal News: पटरी क्रॉस करते समय हुआ हादसा, शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपा

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। रेलवे ट्रेक पर एक अधेड़ की क्षत विक्षत लाश पुलिस ने बरामद की है। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) सिटी के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। जिस व्यक्ति की लाश पुलिस को मिली है वह कान से सुन नहीं सकता था। हादसा पटरी क्रास करते समय हुआ था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इधर, अब्बास नगर पुलिया के नीचे नाले में एक भ्रूण मिला है। गांधी नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सफाई कर्मचारियों ने दी थी सूचना

गौतम नगर थाना पुलिस को हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर धुर्वे (Dr Dhurve) ने 23 मार्च की रात लगभग आठ बजे एक व्यक्ति के मौत की सूचना दी थी। शव की पहचान निशातपुरा स्थित अन्नू नगर निवासी अब्दुल हफीज पिता जहूर उम्र 65 साल के रूप में हुई है। उसे सुनाई नहीं देता था। आंखों में उसे मोतिया बिंद की बीमारी भी थी। घटना वाले दिन अब्दुल हफीज (Abdul Hafiz) आरिफ नगर में चाय की दुकान पर चाय पीने गया था। लौटते समय पटरी क्रास करते वक्त वह ट्रेन की चपेट में आ गया था। गौतम नगर पुलिस मर्ग 07/22 दर्ज किया है। इधर, गांधी नगर पुलिस मर्ग 10/22 दर्ज किया है। घटना 23 मार्च की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे की है। नगर निगम के कर्मचारी अब्बास नगर पुलिस के पास नाले की सफाई कर रहे थे। सफाई के दौरान नाले की जाली में एक भ्रूण मिला था। जिसकी सूचना शेखर मचल (Shekhar Machal) ने दी थी। भ्रूण को पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे जांच के बिंदु तय करेगी।

यह भी पढ़ें:   Job Fraud Racket: जॉब दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!