Bhopal News: अवधपुरी में एक ही दिन दो मवेशी चोरी की वारदात

Share

Bhopal News: एक मामले में संदेही का नाम सामने आया, पुलिस कर रही लिंक जोड़ने से संबंधित पहलूओं पर पड़ताल

Bhopal News
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। मवेशी चोरी होने की घटना सामने आई है। यह दोनों वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी थाना क्षेत्र की है। हालांकि एक मामले में संदेही का नाम सामने आया है। इस कारण पुलिस को शक है कि दूसरी वारदात में वह शामिल था या नहीं, इसके लिए सबूत जुटाने का प्रयास कर रही है।

यह पता लगा रही है पुलिस

अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार पहली घटना की रिपोर्ट रिंकेश यादव (RikeshYadav) पिता मगनलाल यादव उम्र 40 साल ने दर्ज कराई। वे गोपाल नगर (Gopal Nagar) स्थित खजूरी कला में ग्राम सोनपुरा (Sonpura) में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बीडीए कॉलोनी (BDA Colony) में उनकी डेयरी भी है। डेयरी में उनकी 15 गाय है। जिसमें गिर, साई बाल और जर्सी है। इसके अलावा 07 भैसे और पाड़ा भी है। डेयरी की देखभाल उसका भाई गोलू यादव (Golu Yadav) करता है। मवेशी चोरी की जानकारी डेयरी पर काम करने वाले नौकर दीवान सिंह (Deewan Singh) ने दी थी। उसने बताया कि मुर्रा भैस और उसका पाड़ा कोई ले गया है। उन्होंने बताया कि बाजू में हसीन खान (Haseen Khan) का खेत है। जिसमें नौकर बलवीर कुशवाहा (Balveer Kushwah) रहता है। वह घटना का पता चलने के बाद से गायब है। इसी तरह दूसरी रिपोर्ट थाने में धन्नालाल यादव (Dhannalal Yadav) पिता स्वर्गीय मुंशीलाल यादव उम्र 60 साल ने दर्ज कराई है। वे भी खजूरी कला (Khajuri Kala) गांव में रहते हैं। धन्नालाल यादव ने पुलिस को बताया कि 8 जनवरी की रात करीब आठ बजे वह सैलून गया था। तभी एक लड़का उसकी गाय को घेरकर ले जाते हुए दिखाई दिया। उसने अपना नाम सुमित बताया था। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि सुमित और बलवीर कुशवाहा के बीच कोई कनेक्शन है या नहीं। पुलिस ने इस मामले में 08—09/24 में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   पूर्व वन मंत्री उमंग सिंघार के खिलाफ एफआईआर

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!