Bhopal Crime News: मुर्गा काटने का बका लगने से तीन जख्मी

Share

Bhopal Crime News: दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में आधा दर्जन घायल

Tha Display

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के देहात क्षेत्र (Bhopal Crime News) में स्थित नजीराबाद इलाके के एक गांव में दो गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष में आधा दर्जन (MP Crime News) से अधिक जख्मी हैं। तीन व्यक्तियों को मुर्गा काटने का बका लगा है। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने काउंटर केस दर्ज (Bhopal Attack Case) किया है।

सिर पर आई गंभीर चोट

Bhopal Crime News
सांकेतिक चित्र

नजीराबाद थाना पुलिस के अनुसार घटना 7 मार्च की सुबह लगभग 11 बजे हुई थी। पहले पक्ष की तरफ से लक्ष्मण प्रसाद साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उसका हार्वेस्टर सरकारी जमीन से निकल रहा था। उसको निकालने को लेकर ही उसका विवाद श्याम लाल, गुड्डू कुशवाहा, गोलू और गया प्रसाद से हुआ था। दूसरे पक्ष से मोहन कुशवाहा ने मुकदमा दर्ज कराया। उसने आरोपी लक्ष्मण प्रसाद साहू, प्रदीप, प्रमोद, राहुल और रवि को बनाया है। गोलू के सिर पर मुर्गा काटने के काम आने वाला बका लगा है। गुड्डू कुशवाहा और मोहन के दोनों पैर में गंभीर चोट आई है। तीनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 और 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सरेराह हमला किया, ट्रैफिक जाम लगा 
Don`t copy text!