Bhopal News: मनचलों ने पीछा करके कर दिया परेशान

Share

Bhopal News: लैब टैक्निशियन समेत दो युवतियों ने दर्ज कराया छेड़छाड़ का मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) दो युवतियों से जुड़ी है। दोनों ही मनचलों से परेशान थी। आरोपी उनका लंबे समय से आते—जाते पीछा करके परेशान करते थे। आरोपियों का कहना था कि वह बातचीत करे। इसमें से एक पीड़िता लै​ब टैक्निशियन है। वह पहले भी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा चुकी है।

सोशल मीडिया से हुई दोस्ती

कोलार थाना पुलिस के अनुसार 15 सितंबर की रात लगभग 10 बजे धारा 354—घ के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पीड़िता की उम्र 21 साल है। जिसके साथ बीमाकुंज चौराहे पर छेड़छाड़ हुई थी। इस मामले का आरोपी लोकेश परते (Lokesh Parte) है। आरोपी ओला कंपनी के लिए कैब चलाता है। दोनों की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत होती थी। आरोपी का कहना था कि वह उसके साथ शादी करना चाहता है। वह उसका पीछा करके उसको परेशान करने लगा। इसी बात से तंग आकर थाने पहुंची और मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

तीन थानों में पहले से है दर्ज मुकदमे

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

इधर, शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने भी 15 सितंबर की रात लगभग नौ बजे छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। पीड़िता 25 वर्षीय है जो कि बजरिया इलाके में रहती है। इस मामले का आरोपी अशरफ उर्फ सफीर (Ashraf@Safir) है। दोनों एक दूसरे को चार साल से पहचानते हैं। पीड़िता एक लैब में टैक्नीशियन है। आरोपी उसको बातचीत करने के लिए पीछा करके परेशान करता है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ इससे पहले कोहेफिजा, हनुमानगंज और छोला मंदिर थाने में पहले भी मुकदमे दर्ज कराए है। इसके बावजूद वह आरोपी का पीछा करना नहीं छोड़ रहा है। आरोपी ने उसको रास्ते में रोककर फिर धमकाया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चुगली करने पर वैटर पीटा

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!