Bhopal News: दहेज प्रताड़ना के दो प्रकरण दर्ज 

Share

Bhopal News: रायपुर और शाजापुर में रहते हैं आरोपी पति, महिला थाने में चल रहा था परामर्श

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। घरेलू हिंसा की शिकार दो महिलाओं ने पुलिस से मदद मांगी है। यह दोनों घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के महिला थाने की है। पीड़िताएं शादीशुदा है। जिन्होंने पति और ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए है। दोनों पक्षों को परामश केंद्र के जरिए सुलह कराने का प्रयास किया गया था।

शादी के बारह साल बाद मायके में रहने को मजबूर

पुलिस के अनुसार पहली पीड़िता 42 वर्षीय है जो कि भोपाल के कटारा हिल्स (Katara Hills) स्थित स्प्रिंग वैली में रहती है। उसकी शादी 03 फरवरी, 2012 को रायपुर में हुई थी। पति—पत्नी से एक पांच साल का बच्चा भी है। पति की प्रताड़ना से तंग आकर मायके में रहने को मजबूर है। पुलिस ने महिला की शिकायत 60/24 धारा 498—ए/3/4 (प्रताड़ना और दहेज अधिनियम के तहत 24 फरवरी की रात लगभग पौने आठ बजे प्रकरण) दर्ज कर लिया है। वहीं भोपाल के नरेला शंकरी निवासी नव विवाहित 27 वर्षीय महिला ने पति, सास—ससुर और ननद के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। उसकी शादी शाजापुर ​जिले में हुई थी। पति—पत्नी के बीच सुलह कराने के लिए परिवार परामर्श केंद्र में कई कोशिश की गई थी। आरोपी पति शोरूम पर काम करता है। उसने पत्नी को अपने साथ में रखने से साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने 59/24 धारा 498—ए/506/34/3/4 (प्रताड़ना, धमकाना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सोने—चांदी के पांच लाख रूपए कीमती जेवरात चोरी 
Don`t copy text!