Bhopal Rape Case: सहारा देने की आड़ में लूटता रहा अस्मत

Share

शादीशुदा दो महिलाएं बलात्कार की एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंची

Bhopal Rape Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान बलात्कार (Bhopal Rape Case) के दो मामले थाने में दर्ज किए गए है। यह घटनाएं मध्य प्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। पुलिस ने फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। पहला मामला हबीबगंज तो दूसरा मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का है। दोनों घटनाओं में पीड़िताएं शादीशुदा महिलाएं हैं। दोनों मामलों में आरोपी महिला के पूर्व से परिचित है।

पति की मौत के बाद दिया धोखा
हबीबगंज थाना पुलिस ने बताया कि बलात्कार की घटना (Shadishuda Mahila Se Balatkaar) अक्टूबर, 2019 से चल रही है। इस मामले की एफआईआर 26 वर्षीय महिला ने 7—8 जून की रात लगभग तीन बजे दर्ज कराई है। उसने बताया कि पति का देहांत हो चुका है। उसके दो बच्चे भी है। वह घरों में सफाई का काम करती है। उसकी मदद के नाम पर आरोपी अमन उर्फ शुभम (Aman @ Shubham) घर आता—जाता था। आरोपी अमन उर्फ शुभम पिछले आठ महीने से महिला का शारीरिक शोषण (Bhopal Balatkaar) कर रहा था। वह शराब के नशे में उसको पीटता भी था। किसी से कुछ बताने पर वह जान से मारने की धमकी (Habibganj Balatkaar) देता था।
पति को मारने की धमकी देकर लूटी अस्मत
दूसरा मामला गांधी नगर थाना पुलिस ने दर्ज किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी रईस (Rais Ne Balatkaar Kiya) है जिससे कुछ साल पहले मुलाकात हुई थी। दोनों दूर के रिश्तेदार भी है। महिला की उम्र 28 साल है और उसके तीन बच्चे (Teen Bachho Ki Maa Se Balatkaar) है। आरोपी रईस महिला के पति को जेसीबी मशीन से कुचलकर मारने की धमकी देता था। आरोपी अप्रैल, 2020 से ज्यादती (Gandhi Nagar Rape Case) कर रहा था। आरोपी ईदगाह हिल्स स्थित संजय नगर निवासी रईस है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापे मार रही है।
खबर को शेयर करें
क्या आप द क्राइम इंफो से जुड़ना चाहते हैं! अब द क्राइम इंफो एप्प की शक्ल में आपके साथ रहेगा। यह संदेश पढ़ने तक एक मैसेज आपके पास आएगा। आप उसको अलाउ करें, फिर आपके और हमारे बीच की दूरियां कम होगी। यह एप्प आपके मोबाइल पर दिखाई देने लगेगा। बस क्लिक कीजिए और अपने आस—पास चल रही खबरों को तुरंत जानिए। www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े
हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:   Bhopal News: भेल ठेका कर्मचारी के मकान में चोरी
Don`t copy text!