Bhopal News: दो बाइक आमने—सामने टकराई 

Share

Bhopal News: बिहार के रहने वाले व्यक्ति की मौत, दूसरी बाइक पर सवार जीजा—साले जख्मी, परिजनों के भोपाल आने का इंतजार

Bhopal News
बिलखिरिया थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। बिहार के रहने वाले एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। वह बाइक पर सवार था। उससे आकर दूसरी बाइक टकराई थी। दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बिलखिरिया थाना क्षेत्र की है। दूसरी बाइक पर जीजा—साले सवार थे। जिन्हें गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, हादसे में मृत व्यक्ति का पीएम नहीं कराया गया है। परिजनों का कहना है कि उनके आने के बाद पुलिस अपनी कार्रवाई करें। इसलिए पुलिस ने पीएम अभी नहीं कराया है।

दुर्घटना के कारणों पर अभी स्थिति नहीं हुई साफ

बिलखिरिया (Bulkhiriya) थाना पुलिस के अनुसार हादसा एलएनसीटी कॉलेज (LNCT College) के पास हुआ था। एक बाइक पर 33 वर्षीय संजय कुशवाहा (Sanjay Kushwah) सवार था। उसकी हादसे में मौत हो गई है। उसके रिश्तेदार बागसेवनिया इलाके में रहते हैं। यह बात सामने आई है। लेकिन, वहां कहा रहता था और क्या करता था यह साफ नहीं हो सका। इधर, दूसरी बाइक पर संजू जाटव (Sanju Jatav) पिता कमल लाल जाटव उम्र 28 साल और प्रदुम्न जाटव (Pradyumna Jatav) सवार थे। संजू जाटव मूलत: बिलखिरिया के सागौनी कला (Sagauni Kala) का रहने वाला है। जबकि प्रदुम्न जाटव विदिशा जिले के नथनपुरा करारिया (Nathanpura Karariya) में रहता है। प्रदुम्न जाटव का ससुराल सगौनी कला में हैं। वह अपने ससुराल आया हुआ था। इस दुर्घटना मामले की जांच हवलदार विनोद सिंह (HC Vinod Singh) कर रहे हैं। पुलिस को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से डॉक्टर किरार ने मौत होने की सूचना दी थी। जिस पर बिलखिरिया पुलिस मर्ग 09/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी दोनों जख्मी बयान देने की स्थिति में नहीं है। इसलिए साफ नहीं हो सका है कि हादसा किन कारणों से हुआ।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सीट कवर गोदाम के ताले चोरों ने चटकाए
Don`t copy text!