Bhopal News: घरेलू कलह से तंग दो शादीशुदा महिलाओं ने पुलिस से मांगी मदद 

Share

Bhopal News: बयानों के आधार पर पति समेत अन्य के खिलाफ दर्ज हुआ प्रताड़ना समेत अन्य धाराओं में मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। घरेलू कलह से तंग दो महिलाओं ने पुलिस से मदद मांगी। यह दोनों घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के महिला थाना की है। पुलिस ने दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह है वह आरोपी जिनके खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ

महिला थाना पुलिस के अनुसार पहले मामले में पीड़िता की उम्र 32 साल है। वह बैरसिया (Berasia) स्थित ग्राम रोडिया में रहती हेै। उसकी 27 मई, 2015 को शादी हुई थी। उसको पति के अलावा सास, ससुर, जेठ और जेठानी तंग करते थे। पुलिस ने 106/24 धारा 498—ए/506/34/3/4 (प्रताड़ना, धमकाना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण) कायम कर लिया है। वहीं दूसरे मामले की पीड़िता 37 साल की है। वह अयोध्या नगर में रहती है। उसकी टीटी नगर स्थित तुलसी नगर (Tulsi Nagar) में शादी हुई थी। यह शादी 31 जनवरी, 2019 को हुई थी। शादी के बाद से उसे पति के अलावा सास, ससुर, ननद और जेठ परेशान करते थे। पुलिस ने 105/24 धारा 498—ए/34/3/4 में मुकदमा दर्ज किया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: घर में बनी बावड़ी में डूबने से युवक की मौत
Don`t copy text!