Bhopal News: थाने ने दबा रखी थी सूदखोरी की यह फाईल

Share

Bhopal News: अफसरों को तब पता चला जब पीड़ित महिला ने आत्महत्या के लिए फिनायल पी लिया

Bhopal News
थाना कमला नगर—फाइल फोटो

भोपाल। राजधानी भोपाल (Bhopal News) में सूदखोरी के खिलाफ अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत वास्तविक पीड़ित अभी भी न्याय के लिए भटक रहे है। यह बात हम यूं ही नहीं कह रहे। दरअसल, एक महिला ने सूदखोरी से तंग आकर फिनायल पी लिया था। जिसके बाद यह जानकारी पुलिस के अफसरों के पास पहुंची थी। घटना कमला नगर इलाके की थी। अफसरों की फटकार के बाद थाना पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

अफसरों को ऐसे लगी भनक

कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार 06 जनवरी की रात लगभग 8 बजे 18/22 धारा 294/506/3/4 (गाली—गलौज, धमकाना और ऋणियों के संरक्षण अधिनियम) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। घटना पुराना शबरी नगर झुग्गी बस्ती की है। पीड़िता की उम्र 39 साल है। इस मामले में आरोपी रेखा (Rekha) और रत्नमाला (Ratnamala) है। जिनसे पीड़िता ने पांच साल पहले एक—एक लाख रुपए लिए थे। यह रकम 10 फीसदी ब्याज पर लिए गए थे। पैसा वह वापस कर चुकी थी। इसके बाद भी आरोपी घर के सामने आकर धमकाने का काम करती थी। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत की थी। लेकिन, पहले एनसीआर काट दिया गया था। इस कारण परेशान होकर महिला ने फिनायल पी लिया था। जिसके बाद अफसरों को इस मामले की जानकारी लगी।

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बेटी को तंग कर रहे पिता ने समझाया तो दोस्तों को लेकर घर में घुस गया

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!