Scam In MP: दूल्हा—दुल्हन की असली शादी की फर्जी सुहागरात

Share

Scam In MP: फेरे में फंसे राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर, विधानसभा में गूंजा था मामला, जवाब देने की बजाय टाल रखी थी कार्रवाई

Scam In MP
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। आपने अभी तक देशभर में कई तरह के घोटाले सुने होंगे। जैसे चारा घोटाला, कंबल घोटाला, अनाज घोटाला (MP Ghotala News) वगैरह—वगैरह। यह सारे घपले मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में हुए हैं। मध्यप्रदेश में तो अभी तक ई—टेंडर, व्यापमं घोटाला समेत नियुक्ति घोटाला तक सामने आ चुका है। अब मध्यप्रदेश में ताजा घोटाला दूल्हा—दुल्हन (Scam In MP) का सामने आया है। इस बात को लेकर किसी बड़े मीडिया हाउस ने कोई खास रिपोर्टिंग ही नहीं की। जबकि इस मामले की गूंज विधानसभा में भी हुई थी। मामला बेहद रोचक भी है, कागजों में दुल्हा—दूल्हन बना दिए गए। हालांकि सुहागरात मनी या नहीं मनी यह बात ऐसा करने वाले भ्रष्ट अफसर ज्यादा बेहतर तरीके से बता सकेंगे।

एक ही जिले तक सीमित जांच

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने आगे आकर ऐसे परिवारों की सुध ली। हालांकि इस बात में वे काफी सक्रिय भी रहते हैं। योजना बनाने और उसके ऐलान में देरी वे कभी नहीं करते। इसके बाद ”यस—यस मीडिया” उसका बहुत ज्यादा प्रचार कर भी देती है। ऐसी योजनाओं में लाडली लक्ष्मी योजना की जानकारी आपको याद होगी ही। एमपी में ‘मामा’ ने कोरोना को देखते हुए एक ओर योजना लांच की थी। यह योजना थी विवाह सहायता योजना, जिसमें गरीब परिवार की बेटी को आर्थिक सहायता करने का इसमें प्रावधान था। इसी योजना में बंदरबाट हुआ था। जिसको लेकर विधानसभा में भी प्रश्न उठाया गया था। अब इसी योजना को लेकर मध्यप्रदेश की आर्थिक प्रकोष्ठ विंग (EOW FIR) ने एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि प्रकोष्ठ ने सिर्फ एक ही जिले को इस जांच के लिए चिन्हित किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पति की फांसी के बाद पत्नी ने आग लगाई

विदिशा के एसडीएम फंसे

Scam In MP
आर्थिक प्रकोष्ठ विंग मुख्यालय भोपाल— फाइल फोटो

मध्यप्रदेश आर्थिक प्रकोष्ठ विंग की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विदिशा जिले के सिरोंज जनपद पंचायत में भ्रष्टाचार की गुमनाम शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसकी जांच के बाद धोखाधड़ी, गबन और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। इस मामले में सिरोंज के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शोभित त्रिपाठी (SDM Shobhit Tripathi) वह अन्य आरोपी है। शोभित त्रिपाठी राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर हैं। ईओडब्ल्यू ने बताया लॉक डाउन के दौरान जब शादियों में प्रतिबंध था तब 1 अप्रैल, 2020 से 30 जून, 2021 के बीच 3500 शादियां कराई थी। इसमें 18 करोड़, 52 लाख और 32 हजार रुपए गरीबों को बांटे गए। जिन्हें यह रकम बांटी गई उनमें से अधिकांश लोगों ने उस वक्त कोरोना में राशन लिया था। जांच में यह भी पता चला है कि 2019 से 2021 के बीच सिरोंज सीईओ ने 5923 शादियां की है। जिसमें 30 करोड़, 18 लाख और 39 हजार रुपए बांटे गए।

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Scam In MP
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Property Fraud: बेटा 20 महीने बाद गिरफ्तार, मां अब भी फरार
Don`t copy text!