Bhopal Crime: युवक समेत 3 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे, जांच में जुटी पुलिस

Bhopal Crime
सांकेतिक चित्र

भोपाल। युवक समेत 3 लोगों की संदिग्ध (Bhopal Suspicious Death) परिस्थितियों में मौत हो गई। यह मामले मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के अलग—अलग थाना क्षेत्रों के हैं। सभी मामलोें में पुलिस ने मृतकों (Bhopal Crime) के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार।

ईटखेड़ी पुलिस ने द क्राईम इंफो डॉट कॉम www.thecrimeinfo.com को बताया कि उत्तम सिंह पिता मंगल सिंह उम्र 50 साल की बीमारी के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक (Bhopal Hindi News) पैतरा का मूल निवासी था। वह शादी के बाद पत्नी के साथ खामखेड़ा सेमरा गांव में रहता था। उसका पत्नी से आए दिन विवाद होता रहता था। इस वजह से पत्नी उसको छोड़ मायके परिजनों के पास चली गई थी। घटना के कुछ दिन बाद मृतक उसे लेने मायके पहुंच गया था। तभी उसके मायके में ससुर ने पत्नी को दोबारा ससुराल भेजने से इंकार कर दिया था। उसी दौरान उत्तम सिंह ने ससुर के साथ मारपीट कर दी थी। जिससे नाराज ससुराल वालों ने उसकी शिकायत थाने में करके उसे जेल भिजवा दिया था। कोर्ट ने उसे 3 से 4 साल की सजा सुनाई थी। जब वह जेल में था तब उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति के साथ भाग गई थी। सजा काटने के बाद वापस आने पर जब उसे पत्नी की हरकतों का पता चला तो वह परेशान रहने लगा था। जिसके लिए वह दिन रात शराब के नशे में रहता था। ज्यादा शराब पीने के कारण वह बीमार रहने लगा था। पुलिस ने संभावना जताई है कि इसी शराब की लत की वजह से हुई बीमारी में उसकी मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: ओवर लोडिंग ऑटो पलटा, शादी में जा रहा परिवार घायल

इधर, कमला नगर पुलिस ने बताया की बीमारी से पीड़ित 18 वर्षीय अंगेस पारदी पिता अनूप की मौत हो गई। अंगेस की मां का काफी पहले देहांत हो गया था। पिता मजदूरी का काम करते है। मजदूरी में जो भी पैसे मिलते है। उसे वह शाराब पीने में उड़ा देता है। पिछले एक महीने से मृतक बीमार चल रहा था। इसके चलते उसका सही से इंलाज नहीं कराया गया। उसको गंभीर हालत में बीमारी की हालत में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, खजूरी सड़क पुलिस ने बताया कि उन्हें हमीदिया अस्पताल से अज्ञात पुरूष की मौत होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने बताया कि मृतक भीख मांगने का काम करता था। उसको भौंरी के पास अज्ञात वाहन से रोड़ एक्सीडेंट हो गया था। गंभीर रूप से घायल को आस—पास खड़े लोगों ने 108 की मदद से हमीदिया अस्पताल भिजवाया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस का कहना है कि उसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। शव फिलहाल मर्चुरी रुम में सुरक्षित रख दिया गया है।

अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रिश्तेदार ने किया बलात्कार
Don`t copy text!