Bhopal News : अशोका गार्डन में तीन युवकों ने फांसी लगाकर दी जान

Share

Bhopal news : किसी भी जगह पर नहीं मिला सुसाइड नोट, पुलिस जांच में जुटी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। भोपाल सिटी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में बीते चौबीस घंटों के दौरान तीन व्यक्तियों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। सभी मामलों में सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसलिए अभी तक कोई जांच की दिशा तय नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट (Bhopal News) मिलने के बाद वह परिजनों से बयान दर्ज कर कारणों के बारे में पता लगाएगी।

इन्होंने दी थी पुलिस को सूचना

अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार हमीदिया अस्पताल से 13 मई की शाम लगभग साढ़े सात बजे डॉक्टर दुबे ने एक व्यक्ति को मृत हालत में लेकर आने की सूचना दी थी। शव की पहचान सुनील अहिरवार पुत्र खिलान सिंह अहिरवार उम्र 25 साल के रुप में हुई। वह दशमेश नगर में परिवार के साथ रहता था। सुनील अहिरवार (Sunil Ahirwar) को शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे परिजनों ने फांसी पर लटके देखा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। वह माता-पिता के साथ रहता था। अशोका गार्डन पुलिस मर्ग 29/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इसी तरह दूसरा खुदकुशी का मामला सुभाष कॉलोनी सी—सेक्टर का है। जिसकी सूचना पुलिस को हनीफ खान (Haneef Khan) ने दी थी। अशोका गार्डन पुलिस मर्ग 30/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

जनहित में साझा करें यह संदेश

सूचना देने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनका 22 वर्षीय बेटा अफजल खान (Afzal Khan) फांसी के फंदे पर झूल रहा है। वह लैथ मशीन में काम करता था। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में तीसरी आत्महत्या प्रियंका नगर में देर रात हुई है। यह सूचना पुलिस को विकेश मेहरा (Vikesh Mehra) ने दी थी। शव की पहचान अभिषेक मेहरा पुत्र मुन्नीलाल उम्र 22 साल ने फांसी लगा ली है। अशोका गार्डन पुलिस मर्ग 31/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद की निशानी है। यदि ऐसा महसूस होता है तो 18005990019 पर संपर्क करें। यह निशुल्क सेवा है जिसमें चौबीस घंटे चिकित्सक इलाज के लिए उपलब्ध रहते हैं।

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

यह भी पढ़ें:   MP Plantation Scam: पचास पेड़ों की कीमत साढ़े सत्रह लाख 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!