Bhopal Suicide Case: तीन व्यक्तियों ने लगाई फांसी

Share

पति—पत्नी के बीच हुई नोकझोक के बाद पति फंदे पर झूला

Bhopal Hanging Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान तीन व्यक्तियों ने (Bhopal Suicide Case) फांसी लगा ली। यह घटनाएं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की है। एक घटना में फांसी लगाने वाले व्यक्ति का पत्नी से पहले विवाद हुआ था। पुलिस को किसी भी खुदकुशी (Bhopal Suspension Death Case) के मामले में सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस कारण मौत के वास्तविक कारण पता नहीं चल सके हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

देवर से मांगी मदद 

निशातपुरा थाना पुलिस ने बताया कि करोद निवासी नितेश सोलंकी पिता मांगीलाल उम्र 28 साल ने 19 जून की शाम 6 बजे फंदे पर झूल गया था। इससे पहले उसका पत्नी से विवाद हआ था। जब दरवाजा नहीं खोला तो उसकी भाभी ने देवर देवेन्द्र सोलंकी से मदद मांगी थी। देवर पीछे के रास्ते घर घुसा तो वह फंदे पर लटका था। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

सुलभ काम्पलेक्स में लगाई फांसी

इधर, छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित कपिल योगी पिता जीवन योगी उम्र 20 निवासी कल्याण नगर ने फांसी लगा ली। घटना की सूचना उसके बड़े भाई राहुल योगी ने दी थी। उसने बताया कि उसकी पत्नी अर्चना का दोपहर में फोन आया था। जिसके बाद यह जानकारी मिली थी। वहीं नीलम पार्क के नजदीक सुलभ काम्पलेक्स में आशुतोष धुर्वे पिता संतोष धुर्वे उम्र 25 साल ने फांसी लगा ली। वह सुलभ काम्पलेक्स में ही नौकरी करता था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो महीने बाद दर्ज हुई मोबाइल चोरी की रिपोर्ट
Don`t copy text!