Bhopal Dowry News: दहेज प्रताड़ना के तीन मुकदमे दर्ज

Share

Bhopal Dowry News आरोपी पति समेत ससुराल के अन्य सदस्य, करते थे मामूली बात में परेशान

Bhopal Dowry News
                             The Display

भोपाल। पुलिस ने दहेज प्रताड़ना समेत अन्य धारा में तीन मुकदमे दर्ज (Bhopal Dowry News) किए हैं। यह घटनाएं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की है। तीनों मुकदमे अलग—अलग थानों में दर्ज (Bhopal Woman Crime News) किए गए है। आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस कोई ठोस जानकारी मुहैया नहीं करा सकी है। यह प्रकरण छोला मंदिर थाना, अयोध्या नगर थाना और अशोका गार्डन थाना पुलिस ने दर्ज किए हैं।

शराब पीने की है लत

अशोका गार्डन थाना पुलिस ने बताया कि 10 जनवरी की रात लगभग 8 बजे धारा (498—ए का प्रकरण दर्ज) किया है। आरोपी पति पंजाब राव खातरकर है। वह शराब पीने का आदी भी है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 2019 में हुई थी। शादी के बाद से वह पत्नी के साथ मारपीट (Bhopal Beaten Case) करता है। इसी तरह छोला मंदिर थाना पुलिस ने 10 जनवरी की शाम साढ़े पांच बजे धारा (498ए/34 प्रताड़ना और एक से अधिक आरोपी) का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पति आशुतोष द्विवेदी (Ashutosh Diwedi), सास शशि प्रभा (Shahi Prabha), ससुर भास्कर धर (Bhaskar Dhar) को बनाया है। शादी नव जीवन कॉलोनी में रहने वाले पति के साथ 2013 में हुई थी।

50 हजार रुपए की मांग

Bhopal Dowry Case
                              सांकेतिक चित्र

तीसरा प्रताड़ना का मुकदमा अयोध्या नगर थाना पुलिस ने दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी पति ओम प्रकाश पटेल (Om Prakash Patel), इंद्र सिंह (Indal Singh), रामवती बाई (Ramwati Bai), रेखा बाई (Rekha Bai) और बिट्टो बाई (Bitto Bai) को बनाया गया है। आरोपी पीड़िता से 50 हजार रुपए की मांग कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में धारा (498ए/3/4 प्रताड़ना और दहेज अधिनियम) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:   Khargone News: खरगोन जिले की बडवाह उप जेल से भागा बंदी

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी की वर्दी वाली तस्वीर की कहानी जिसको भोपाल के लोग आसानी से भूल नहीं पाए

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!