Bhopal News: थाने के नजदीक से बाइक उठा ले गए चोर 

Share

Bhopal News: मंगलम शोरूम का सेल्समेन बीपी चैक कराकर लौटा तो रह गया यह बात जानकार हैरान

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई।

भोपाल। चोरों के हौंसले राजधानी भोपाल में काफी बुलंद हैं। यहां भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाने के नजदीक से चोर बाइक ले गए। पीड़ित अस्पताल आया हुआ था और बीपी चैक कराकर वापस लौटा तो उसकी बाइक गायब थी। इसी अस्पताल परिसर केे नजदीक गौतम नगर थाना भी है। पुलिस ने वाहन चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

पंद्रह मिनट बाद लौटा तो गायब थी बाइक

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार थाने में शिकायत प्रमेश नामदेव (Pramesh Namdev) पिता प्रेम विलास नामदेव उम्र 43 साल ने दर्ज कराई है। वह टीला जमालपुरा स्थित सूबेदार कॉलोनी (Subedar Colony) में रहता है। प्रमेश नामदेव 1 जून की रात लगभग सवा दस बजे जवाहर लाल नेहरू गैस राहत अस्पताल (Jawahar Lal Nehru Gas Rahat Hospital) में बीपी चैक कराने के लिए पहुंचा था। वह एमपी नगर स्थित मंगलम शोरूम (Manglam Showroom) में सेल्समेन का काम करता है। पंद्रह मिनट बाद वापस लौटा तो उसकी बाइक (Bike) एमपी—04—एमयू—1675 नहीं थी। पुलिस ने 226/24 धारा 379 (खुले स्थान से वाहन चोरी करने का मामला) दर्ज कर लिया है। यह प्रकरण पुलिस ने 2 जून को दर्ज किया था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   K2 Club & Lounge Raid: कांग्रेस के समय था इस क्लब का जलजला
Don`t copy text!