Bhopal Theft Case: कपड़ा व्यापारी की दुकान पर धावा

Share

Bhopal Theft Case: माल तो समेटा ही दुकान को भी नुकसान पहुंचा गए चोर

Bhopal Theft Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। राजधानी में चोरी की वारदाते (Bhopal Theft Case) थमने का नाम नहीं ले रही। चोरों ने कपड़ा व्यापारी की दुकान को निशाना बनाया। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की है। वारदात में चोरों ने दुकान को भी नुकसान पहुंचाया। इधर, मैनेजर की नौकरी छोड़कर गए युवक के कमरे का ताला टूटा मिला है। दोनों मामलों में पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कपड़ों की दुकान में लगाई सेंध

कोहेफिजा थाना पुलिस ने बताया मोहम्द नासिर (Mohmmed Nasir) पिता नईम खान 36 साल उम्र है। नासिर ने बताया वह आशियाना कॉम्पलेक्स थाना क्षेत्र में रहते है। उसकी बीडीए कॉलोनी में लेडीज कपड़ों की दुकान है। शुक्रवार शाम सात बजे दुकान में ताला लगाकर वे घर चले गए थे। चार दिन बाद मंगलवार को आकर देखा तो शटर का ताला टूटा हुआ था। दुकान में रखा सामान फर्श पर बहुत बुरी हालत में पड़ा था। दुकान से कई कपड़े गायब भी थे। इसके अलावा लॉकर में रखी नगदी भी नहीं मिली। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति केवल 8500 रूपए बताई है। पुलिस ने शाम साढे पांच बजे धारा 457/380 (रात में चोरी) का मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: हुस्न के जाल में सलमान ऐसा फंसा कि उसका माल तक लूट ले गई लुटेरी दुल्हन

मैनेजर की छूटी थी नौकरी

टीटी नगर थाना पुलिस ने बताया रिषभ कुमार जैन पिता उत्तम कुमार 18 साल उम्र थी। रिषभ (Rishabh Kumar Jain) मूलत: सागर का रहने वाला है। वह जैन मदिर में मैनेजर के पद पर था। नौकरी से इस्तीफा देकर वह रूम में ताला लगाकर सागर चला गया था। उसका कुछ सामान रूम में रखा हुआ था। पांच अक्टूबर को पड़ोसी ने फोन पर चोरी की सूचना उसे दी थी। मंगलवार सुबह आकर देखा तो लैपटॉप नहीं मिला। पुलिस ने शाम सात बजे धारा 457/380 (रात में चोरी) का मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रिश्तेदार ने महिला से की छेड़छाड़

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!