Bhopal Molestation Case: प्रेमी के रिश्ते को ठुकराया तो सरेराह हाथ पकड़ा

Share

Bhopal Molestation Case: मां के साथ थाने पहुंची महिला ने सहेली के भाई के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

Bhopal Molestation Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। प्रेमी की हरकतों से तंग युवती ने उससे संबंध तोड़ दिए। इस बात से वह परेशान हो गया और वह बदसलूकी (Bhopal Molestation Case) पर उतर आया। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की है। आरोपी ने युवती को सरेराह पकड़ लिया। उसके साथ अभद्रता करने लगा। आरोपी को युवती ने इसलिए अब तक कुछ नहीं कहा था क्योंकि वह उसकी सहेली का भाई था। परेशान युवती अपनी मां के साथ थाने पहुंची और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया।

प्रायवेट नौकरी करती है पीड़िता

कमला नगर थाना पुलिस ने बताया पीड़िता की उम्र 30 साल है। महिला ने मंगलवार रात साढ़े नौ बजे आरोपी अमर स्नेही के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने अमर स्नेही (Amar Snehi) पर धारा 354क/506 (छेड़छाड़ और धमकाने) का मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने बताया आरोपी उसकी सहेली का भाई है। इसलिए वह उसे जानती है। अप्रैल, 2020 में अमर से उसकी बातचीत शुरू हुई थी। इसी बीच धीरे—धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। कुछ समय सब कुछ अच्छा चला। अचानक अमर छोटी—छोटी बातों पर उसके साथ मारपीट करने लगा।

यह भी पढ़ें: हुस्न के जाल में फंसा सलमान और लुटता रहा उसका सामान

इसलिए ठुकराया था रिश्ता

महिला ने बताया अमर की मारपीट और प्रताड़ना बढ़ती जा रही थी। उसकी हरकतों से वह तंग आ गई थी। उसने दूरी बनाने का मन बना लिया था। कुछ दिनों से दोनों की बातचीत बंद हो गई थी। घटना वाली दोपहर साढ़े तीन बजे महिला वैशाली नगर में थी। तभी अमर आया और उसके साथ जबरदस्ती करने की नीयत से दायां हाथ मोड़ दिया। उसका कहना था कि वह उससे बातचीत करे और रिश्ते को न ठुकराए। महिला जान बचाकर घर पहुंची थी। घर पहुंचकर उसने मां को सारी घटना के बारे में बताया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चाकू मारकर किया जानलेवा हमला

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!