MP Political News: भाजपा नेता रोक नहीं पाए लघुशंका…

Share

MP Political News: प्रदेश संगठन ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद चलता किया, हाल ही जिले में नियुक्त हुए प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी से जुड़ा है भाजपा के भीतर चल रहे बवंडर का मामला

MP Political News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भिंड/भोपाल। मध्यप्रदेश में अगले साल चुनाव है। मतलब साफ है कि नेताओं के बीच कुर्सी पान के लिए टिकट की मारामारी। इसमें भारतीय जनता पार्टी युद्धस्तर पर जुट गई है। उसने कुछ दिन पहले ही कई जिलों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए। इस बदलाव के बाद पार्टी (MP Political News) के भीतर बवंडर मच गया है। जिसके चर्चे अब होने लगे हैं। ताजा घटनाक्रम भिंड से सामने आ रहा है। यहां भाजपा के एक नेता को अपनी लघुशंका को नियंत्रित न करने की सजा मिली। दरअसल, उनका वीडियो वायरल होते हुए भोपाल पहुंच गया। यह देखने के बाद संगठन ने नेताजी को सारे प्रभारों से मुक्त करने के बाद चलता कर दिया।

यह करने के बाद फंस गए नेताजी

खबर है कि सस्पेंड किए गए नेता भिंड जिले के मेहगांव जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह भदौरिया (Shailendra Singh Bhadoriya) हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई एक वीडियो वायरल होने के बाद की गई है। जिसमें वह भिंड जिले के नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया (Devendra Singh Narvariya) के पोस्टर पर लघुशंका कर रहे थे। खबर है कि यह फैसला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने लिया है। हालांकि इस संबंध में उन्होंने कोई प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की है। दरअसल, पिछले दिनों हुए फेरबदल में देवेंद्र सिंह नरवरिया को भिंड जिले का जिला अध्यक्ष बनाया था। उनका जिले में पहली बार आगमन था।इसलिए मालनपुर, गोहद, मेहगाँव के रास्ते में जगह-जगह जिला अध्यक्ष का स्वागत भी हुआ। लेकिन देर रात टोल प्लाजा पर उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अपनी कार से उतरे, भदौरिया ने पहले जिलाध्यक्ष के स्वागत वाले बैनर को तोड़ा फिर इसे जमीन पर पटका, शैलेंद्र सिंह भदौरिया यहीं नही रुके उन्होंने बैनर को ज़मीन पर फेंकने के बाद उस पर पेशाब भी किया।

अभी तो यह अंगडाई है…

वीडियो वायरल होने के बाद यह खबर बीजेपी के वरिष्ठ नेतृत्व तक पहुँची। सस्पेंड किए गए नेताजी कह रहे थे कि उनका वाहन स्वागत गेट से टकरा गया था। जबकि वीडियो में वे कुछ ओर ही करते नजर आ रहे थे। बहरहाल, यह गुटबाजी या जातिगत समीकरणों को लेकर सुलग रही चिंगारी है यह ​भविष्य में साफ हो जाएगा। लेकिन, यह साफ है कि अगला साल भाजपा (MP Political News) के लिए आसान नहीं होगा। क्योंकि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए नेताओं को किस फॉर्मूले के तहत सेट किया जाएगा इस पर मंथन और चिंतन शुरू हो गया  है। उसके परिणाम बाहर आने के बाद ग्वालियर, भिंड में यह बवाल और ज्यादा तेज हो सकता है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पेड़ पर लटकी मिली लाश
Don`t copy text!