Bhopal News: महाकाल दर्शन करने गए दंपत्ति के घर चोरी

Share

Bhopal News: दर्शन कर लोटे घर तब बक चोरो ने कीया कीमती सामान पर हाथ साफ

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। महाकाल दर्शन करने गए एक परिवार के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र की है। बदमाश घर से सोने—चांदी के जेवरात नकदी समेत हजारों रूपए का माल ले गए हैं।

अलमारी का ताला तोड़कर दिया वारदात को अंजाम

कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार घटना नया बसेरा इलाके में हुई थी। शिकायत बृजेश दिलारे (Brajesh Dilare) पिता नर्मदा प्रसाद दिलारे उम्र 42 साल ने दर्ज कराई। वे 31 जुलाई की रात करीब दस बजे पत्नी ममता दिलारे (Mamta Dilare) के साथ उज्जैन (Ujjain) गए थे। अगले दिन शाम को बृजेश दिलाने घर पहुंचे। उन्हें घर का ताला टूटा मिला था। चोरों ने गोदरेज की अलमारी का लॉक तोड़ दिया था। जिसमें सोने चांदी के जेवर और 15 हजार रुपये रखे थे। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत करीब डेढ़ लाख रूपए बताई है। पुलिस ने 461/23 धारा 457/380 (रात में ताला तोड़कर चोरी करने का मामला) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   ‘हमें निराशा का भाव नहीं लाना है, हमने तो 77 का दौर भी देखा है’
Don`t copy text!