Bhopal news: निगम सुपरवाइजर के सूने मकान का ताला तोड़ा

Share

Bhopal News: बहन की शादी में जुटा परिवार दूसरे मकान पर गया था, जेवर, नकदी समेत 75 हजार रूपए का माल चोरी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सूने मकान का ताला तोड़कर चोर हजारों रूपए का माल ले गए। यह घटना भोपाल शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। मकान भोपाल (Bhopal News) नगर निगम में तैनात सुपरवाइजर का है। चोरी गई संपत्ति में सोने—चांदी के जेवरात नकदी शामिल है। जिस मकान को चोरों ने निशाना बनाया है, उसके मालिक की बहन की शादी है। जिसमें शामिल होने वह दूसरे घर गया था।

चोरी गई नकदी में एक नोट इसलिए है खास

गौतम नगर थाना पुलिस के अनुसार 2 फरवरी की दोपहर लगभग सवा दो बजे 70/23 धारा 457/380 रात में ताला तोड़कर चोरी की वारदात का मामला दर्ज किया गया है। जिसकी शिकायत थाने पहुंचकर नितिन थनवार (Nitin Thanwar) पिता ताराचंद थनवार उम्र 39 साल ने दर्ज कराई है। वे प्रेम नगर कॉलोनी में रहते हैं। नितिन थनवार भोपाल नगर निगम में सुपरवाइजर है। उन्होंने बताया कि परिवार का एक मकान शाहजहांनाबाद स्थित संजय नगर में हैं। उनकी छोटी बहन नेहा थनवार (Neha Thanwar) की 6 फरवरी को शादी है। इस कारण परिवार वहां चला गया था। वे 1 फरवरी को मकान में आए तो ताला टूटा मिला। चोर मकान से तलाशी लेने के बाद सोने के टॉप्स, सोने की चेन, सोने की बालिया, चांदी की पायल, चांदी का पूजा नारियल, नकदी 36,200 रूपए गायब थे। चोरी गई नकदी में एक नोट में नंबर 786786 था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Political News: आदतन राजनीतिक अपराधी हैं राहुल गांधी: वीडी शर्मा
Don`t copy text!