Bhopal News : सेवानिवृत्त अफसर के मकान से चोरी

Share

Bhopal News : घर में काम करने वाली नौकरानी पर जताया शक, जयपुर से लौटने के बाद मिली जानकारी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। घर की अलमारी से लाखों रुपए के जेवरात चोरी चले गए। यह घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। परिवार ने घर की नौकरानी पर शक जताया है। जिसके संबंध में पुलिस तस्दीक कर रही है। चोरी की वारदात पहले हुई थी। लेकिन, दंपत्ति को कुछ दिन पहले ही इस बात का अहसास हुआ।

घर पर थे पति नहीं लगी भनक

राती​बड़ थाना पुलिस के अनुसार 7 जून को 251/22 सादा चोरी का मामला दर्ज किया है। जिसकी शिकायत सुधा तिवारी पति ओपी तिवारी उम्र 64 साल ने दर्ज कराई है। वे केरवा डैम रोड शारदा विहार कॉलोनी में रहती हैं। सुधा तिवारी (Sudha Tiwari) रिटायर सरकारी अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि वे 8 मई को जयपुर गई थी। उस वक्त घर पर पति रहते थे। जयपुर को 17 मई को वापस लौटी थी। अगले दिन जेवरात देखे तो वह गायब थे। चोरी गए जेवरातों में दो मंगलसूत्र, तीन सोने की अंगूठी, दो कान के टॉप्स और दो कान की चेन के अलावा ईयर रिंग नहीं मिले। इस सूचना के बाद पुलिस ने घर की एफएसएल से जांच भी कराई। सुधा तिवारी ने अपने यहां काम करने वाली रेखा पर शक जताया है।

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: स्लाईस क्रेडिट कार्ड कंपनी का कर्मचारी बनकर जालसाजी
Don`t copy text!