Bhopal News: रिटायर्ड मंत्रालय कर्मचारी के सूने घर का ताला चोरों ने चटकाया

Share

Bhopal News: सोने—चांदी के जेवरात और नकदी बटोर ले गए चोर, केरल से लौटकर वारदात का चला पता

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश के मंत्रालय से रिटायर्ड ग्रेड—2 बाबू के सूने मकान का ताला चोरों ने तोड़ दिया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ थाना क्षेत्र में हुई है। घटना के वक्त कर्मचारी परिवार के साथ पुश्तैनी घर केरल गया हुआ था। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति में सोने—चांदी के जेवरात और नकदी बताई है। हालांकि अभी कुल कीमतों का पुलिस खुलासा करने की स्थिति में नहीं हैं।

तीन महीने से मकान में लगा था ताला

बैरागढ़ (Bhopal News) थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित परिवार ने 10 जनवरी को थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। परिवार 24 अक्टूबर, 2023 को केरल गया था। इन्हीं तीन दिन के भीतर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। घर से सोने—चांदी के जेवर, घड़ी, मोबाइल, बर्तन, नल की टोटी और नकदी 17 हजार रुपए चोरी गए हैं। पुलिस ने 17/24 धारा 457/380 (रात में ताला तोड़कर चोरी करने का मामला) दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हवलदार वीरेंद्र बाथम (HC Virendra Batham) कर रहे हैं। शिकायत 67 वर्षीय आर. पिल्लई (R Pillai) ने दर्ज कराई है। वे सैनिक कॉलोनी (Sainik Colony) में रहते हैं। वह मंत्रालय से सहायक ग्रेड 2 पद से रिटायर हुए थे। यहां पत्नी के साथ रहते हैं। उनके बच्चे अलग—अलग शहरों में जॉब करते हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बाइक की टक्कर से जख्मी किसान की मौत
Don`t copy text!