Bhopal News: शहर में गश्त व्यवस्था की गर्मी बढ़ते ही पोल खोल रहे चोर, सोने—चांदी के जेवरात, नकदी समेत लाखों रुपए का माल दिनदहाड़े बटोरा

भोपाल। एक रेस्टोरेंट संचालक के बंगले में चारी की वारदात हुई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। रातीबड़ में स्थित रेस्टोरेंट संचालक के बंगले को चोरों ने अपना निशाना बनाया। दिनदहाड़े ताले चटकाने के बाद चप्पे—चप्पे की तलाशी ली। फिर सोने—चांदी के जेवरात, नकदी समेत लाखों रुपए का माल बटोर ले गए। पुलिस को सिर्फ वह फुटेज दिये गए है जिसकी मदद से वह उन तक पहुंच सके। इसके बावजूद पुलिस के पास जांच करने की कोई दिशा ही तय नहीं हो सकी है। इधर, शहर में कई अन्य जगहों पर भी चोरी की वारदातें हुई है।
रेस्टोरेंट जाने के बाद हुई वारदात
रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार नीलबड़ स्थित ब्रह्मपुरी कॉलोनी (Brahma Kumari Colony) में सुरजीत सिंह नागोत्रा (Surjeet Singh Nagotra) परिवार के साथ रहते हैं। वे कारोबारी है और उनका एक रेस्टोरेंट है। यह शारदा विद्या मंदिर स्कूल (Sharda Vidya Mandir School) के पास है। घर पर ताला लगाकर उनकी पत्नी भी 10 अप्रैल की दोपहर लगभग बारह बजे रेस्टोरेंट आ गई थी। शाम पांच बजे वह वापस घर लौटी तो उन्हें ताले टूटे मिले। घर के भीतर पूरा सामान अस्त—व्यस्त था। घर से नकदी 80 हजार रुपए और सोने—चांदी के जेवरात चोरी चले गए हैं। पुलिस ने अभी तक कुल संपत्ति नहीं बताई है। उल्लेखनीय है कि एक पखवाड़े पहले रातीबड़ इलाके में ही पांच लाख रुपए की चोरी हुई थी। उस वक्त भी पुलिस चोरी गई रकम का खुलासा नहीं कर सकी थी। जब चोर पकड़े गए तब हीरे की अंगूठी, सोने—चांदी के जेवरातों के साथ पुलिस ने मीडिया के समक्ष खुलासा किया था। सूत्रों ने बताया कि रेस्टोरेंट संचालक के घर से भारी मात्रा में सामान चोरी गया है। रातीबड़ थाना पुलिस ने प्रकरण 117/25 दर्ज कर लिया है। इधर, अवधपुरी (Awadhpuri) थाना क्षेत्र स्थित खजूरी कला रोड पर पीतांबर होम्स (Peetamber Homes) में रहने वाले रणजीत अडलक (Ranjeet dlak) के मकान का ताला चोरों ने तोड़ दिया। मकान से 50 हजार रुपए के अलावा सोने—चांदी के जेवरात चोरी गए हैं। इस मामले में थाना पुलिस ने प्रकरण 57/25 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।