Bhopal News: दो जगहों पर चोरी की वारदातें

Share

Bhopal News: सोने—चांदी के जेवरात, नकदी समेत 50 हजार रुपए का माल चोरी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शहर के दो स्थानों से सोने—चांदी के जेवरात चोरी चले (Bhopal Theft Case) गए। यह मामला जांच के बाद दर्ज किया गया है। घटना भोपाल सिटी (Bhopal News) के ऐशबाग इलाके की है। इसके अलावा गौतम नगर में होटल से एक ग्राहक का मोबाइल चोरी चला गया।

एमआर ने दर्ज कराई एफआईआर

ऐशबाग थाना पुलिस के अनुसार 10 फरवरी की रात लगभग 10 बजे 104/22 धारा 380 (सादा चोरी) का मामला दर्ज किया गया है। यह घटना खटीक कॉलोनी में 09 फरवरी को प्रकाश में आई थी। जिसकी जांच के बाद प्रकरण दर्ज किया गया। शिकायत विजय शर्मा पिता बीएल शर्मा 33 साल ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि घर से बाहर गए थे। तभी पत्नी और बेटी घर पर थी। उसी वक्त घर में कोई व्यक्ति आया और सोने—चांदी के जेवरात सोने का हार, दो कंगन, दो जोड़ कान के, सोने का टीका, दो अंगूठी, एक चेन, आठ जोड़ी पायल चोरी चली गई। पुलिस ने विजय शर्मा (Vijay Sharma) के बयानों के आधार पर प्रकरण दर्ज किया है। इसी तरह गौतम नगर थाना पुलिस ने 115/22 खुले स्थान से चोरी का मामला दर्ज किया। जिसकी शिकायत राजगढ़ निवासी अभिषेक (Abhishek) ने दर्ज कराई है। वह दवा कंपनी में एमआर है। अभिषेक स्वास्तिक रेस्टोरेंट में नाश्ता कर रहा था। तभी बैग से चोरी चला गया।
यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दहेज प्रताड़ना के दो मुकदमे दर्ज

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!