Bhopal News: कबेलू हटने की आहट सुनकर बच गया परिवार

Share

Bhopal News: भागते हुए शख्स को परिवार ने पहचाना, चोरी करने का था इरादा

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) गुनगा इलाके से मिल रही है। यहां रोडिया गांव में एक घटना हुई है। जिसमें एक संदेही का नाम सामने आया है। वह चोरी करने के इरादे से घर के कबेलू हटा रहा था। तभी आहट पाकर परिवार जाग गया।

नाबालिग ने दर्ज कराई एफआईआर

गुनगा थाना पुलिस के अनुसार 3 सितंबर की दोपहर लगभग बारह बजे धारा 457/511 (रात में चोरी का प्रयास) का प्रकरण दर्ज किया है। घटना ग्राम रोडिया में हुई है। जिसकी एफआईआर अंगूरी अहिरवार पिता परम सिंह अहिरवार उम्र 17 साल ने दर्ज कराई है। यह वारदात 2—3 सितंबर की दरमियानी रात लगभग एक बजे हुई थी। चोर छत पर चढ़कर कबेलू हटा रहा था। तभी आवाज सुनकर परिवार जाग गया। चोर परिवार के बाहर आते ही कुछ देर के लिए छुप गया था। थोड़ी देर बाद गांव में रहने वाला राहुल ठाकुर पिता बृज राजपूत उम्र 22 साल भागता दिखा। यह जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद राहुल ठाकुर (Rahul Thakur) की तलाश में पुलिस ने कई जगह छापे मारे। लेकिन, वह अपने घर से फरार मिला।

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बीआरटीएस कॉरिडोर में दौड़ रही तेज रफ्तार कार पलटी  
Don`t copy text!