Bhopal News: श्रमिक की मौत, पीठे से ले गया था ठेकेदार

Share

Bhopal News: हमीदिया अस्पताल पहुंचाने के बाद हो गया था गायब, पुलिस ने खोज निकाला

Bhopal News
गांधी नगर थाना, जिला भोपाल, फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) गांधी नगर इलाके से मिल रही है। यहां एक मजदूर की मौत हुई है। उसको ठेकेदार मजदूर पीठे से ले गया था। इसलिए उसकी पहचान के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करना पड़ी। मजदूर की करंट लगने से मौत हुई थी।

पीएम केे लिए भेजा शव

गांधी नगर थाना पुलिस के अनुसार हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर पवन सिंह (Dr Pavan Singh) ने एक व्यक्ति के मौत की सूचना दी थी। यह जानकारी 3 सितंबर की सुबह 11 बजे थाने में दी थी। उस वक्त युवक की पहचान नहीं हुई थी। जिस पर गांधी नगर पुलिस मर्ग 64/21 दर्ज कर जांच करने पहुंची। मामले की जांच कर रहे अधिकारी एएसआई नीलेश सेंगर (ASI Neelesh Sengar) ने बताया कि तफ्तीश में शव की पहचान अनिल वाल्मिक पिता मुन्नालाल वाल्मिक उम्र 24 साल के रुप में हुई। वह श्यामला हिल्स इलाके में रहता था। पेशे से मजदूर अनिल वाल्मिक (Anil Walmik) अब्बास नगर में मजदूरी के लिए गया था। मकान में मजदूरी करते वक्त उसको करंट लग गया था। पुलिस का कहना है कि मजदूर पीठे से जो ठेकेदार ले गया था, उसकी तलाश की गई थी। जिसके बाद शव की पहचान हो सकी है।

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder News : ईट और पत्थर से सिर पर हमला करके हत्या
Don`t copy text!