Bhopal News: पड़ोसन की चल रही थी तबीयत खराब तो आरोपी दो सगे भाईयों से पूछ लिया था हालचाल, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

भोपाल। कई बार तिल का ताड़ कैसे बनता है यह घटना उसका जीता जागता उदाहरण है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र की है। दरअसल, मामला बेहद शर्मिंदगी से भरा है इसलिए दोनों ही पक्षों के नाम यहां नहीं दिए जा रहे हैं। बहरहाल पुलिस ने इस प्रकरण में दो सगे भाईयों के खिलाफ सामान्य मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है।
पत्थर लगने के कारण लहूलुहान हुआ सिर
मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार यह वारदात 08 जून की रात लगभग दस बजे हुई थी। पीड़ित ठेकेदारी का काम करता है। वह जाटखेड़ी में रहता है। पीड़ित की उम्र 40 साल है। उसके दो मकान हैं। पीड़ित केे बाजू में एक महिला रहती हैं। उसको पता चला था कि उसकी तबीयत खराब हैं। वह अपने एक मकान में ताला लगाकर दूसरे मकान में सोने के लिए जा रहा था। तभी पड़ोसी महिला के घर पर बाहर उसके दो बेेटे खड़े थे। उनसे उनकी मां के हालचाल पूछ लिए। इस बात पर वो दोनों नाराज हुए और गाली—गलौज करने लगे। ऐसा करने की वजह पूछते हुए पीड़ित ठेकेदार ने विरोध कर दिया। इसकेे बाद दोनों सगे भाई ठेकेदार से झूम गए और उसे पीटने लगे। ठेकेदार जब दोनों युवकों पर भारी पड़ने लगा तो उन्होंने पत्थर उठाकर उसके सिर पर मार दिया। जिस कारण वह बुरी तरह से लहुलूहान हो गया। उसकी हालत को देखते हुए पुलिस ने देरी नहीं की और आधी रात को प्रकरण 264/25 दर्ज कर लिया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।