Bhopal News: एफआईआर दर्ज करके गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस को पता चला कि आरोपी तो मानसिक रुप से विक्षिप्त है

भोपाल। शादीशुदा एक महिला के साथ अभद्रता की गई। आरोपी उसको कई दिनों से परेशान कर रहा था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। यह बात पता चलने पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची तो उसे मनोरोगी होने के बारे में जानकारी मिली।
महिला को करता था अश्लील इशारे
पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 30 साल है। वह पिपलानी थाना क्षेत्र में स्थित आनंद नगर (Anand Nagar) पुलिस चौकी के पास एक बस्ती में रहती है। उसने पुलिस को बताया है कि वह घर पर थी तब उसके पड़ोस में रहने वाला मौसा ससुर आया। वह उसको देखकर अश्लील इशारे करने लगा। ऐसा वह कई दिनों से कर रहा था। उसने फिर विरोध किया तो घर वालों से कहासुनी हो गई। जिसके बाद वह थाने पहुंच गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया और आरोपी को पकड़ने पहुंची तो पता चला कि वह तो मनोरोगी है। उसका कई साल से इलाज भी चल रहा है। इसके अलावा उसे मिर्गी की बीमारी भी है। इस नए तथ्य का पता चलने के बाद प्रकरण में इसका समावेश किया जा रहा है। मामले की जांच एएसआई अजय वाजपेयी (ASI Ajay Vajpai) कर रहे है। पिपलानी थाना पुलिस ने छेड़छाड़ करने की धाराओं में प्रकरण 384/25 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।