Bhopal Molestation Case: नहा रही नाबालिग को बाथरुम में था झांकता

Share

Bhopal Molestation Case: राजधानी के दो थानों में छेड़छाड़ के मुकदमे दर्ज

Bhopal Molestation Case
सांके​तिक चित्र

भोपाल। राजधानी भोपाल में दो नाबालिग लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें (Bhopal Molestation Case) हुई हैं। एक घटना 25 दिन पहले की है। पीड़िता और उसके परिवार ने आरोपी को समझाइश भी दी थी। लेकिन, वह सुधरने को राजी नहीं हुआ। वह नाबालिग को नहाते वक्त बाथरुम में तांक—झांक करता था। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है। घटना के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे मामले के आरोपी की तलाश जारी है।

10वीं कक्षा की है छात्रा

गुनगा थाना प्रभारी सुनील भदौरिया (SI Sunil Bhadouriya) ने बताया कि 17 वर्षीय नाबालिग ने बुधवार शाम चार बजे रोहित कुशवाह (Rohit Kushwah) के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया हैं। पुलिस ने आरोपी रोहित कुशवाह के खिलाफ धारा 354/354ग/354घ/7/8 (छेड़छाड़, बुरी नीयत से हाथ पकड़ना, तांक-झांक करना और पोस्को एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी रोहित कुशवाह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी एसआई गणेश राव (SI Ganesh Rao) ने बताया पीड़िता थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके पिता मजदूरी करते है। वह इस साल कक्षा 10वीं की पढ़ाई कर रही है।

यह करता था आरोपी

जांच अधिकरी ने बताया पीड़िता के साथ घटना 19 नवंबर को हुई थी। पीड़िता बाथरूम में नहा रही थी। बाथरूम के पीछे बने छज्जे पर चढ़कर आरोपी झांक रहा था। पीड़िता के देखने पर आरोपी वहां से भाग गया था। शर्म और बदनामी के डर से पीड़िता ने घटना की बात किसी को नहीं बताई थी। पीड़िता ने आरोपी को खुद से समझाने की कोशिश की तो आरोपी रोहित ने बीच बाजार उसका हाथ पकड़ लिया। पीड़िता ने परिजनों को उसके साथ हुई आपबीती बताई थी। पुलिस ने आरोपी रोहित कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, 16 वर्षीय नाबालिग ने शुभम यादव (Shubham Yadav) के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नाबालिग के साथ हुई छेड़छाड़

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी की भोपाल पुलिस बिना एफआईआर गुपचुप तरीके से कर रही है तलाश, जानिए क्यों

दुकान गई थी पीड़िता

पिपलानी थाना पुलिस ने बताया बुधवार-गुरूवार की दरमियानी रात शुभम यादव के खिलाफ पुलिस ने धारा 354/354घ/506/7/8 (छेड़छाड़, बुरी नीयत से हाथ पकड़ना, धमकाने और पोस्को एक्ट) का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया पीड़िता थाना क्षेत्र की रहने वाली है। टीआईटी कॉलेज के पास पीड़ित दुकान पर सामान लेने गई थीं। आरोपी शुभम भी वहां आ गया था। तभी आरोपी ने बुरी नीयत से पीड़िता का हाथ पकड़ लिया था। विरोध करने पर आरोपी पीड़िता को धमकाते हुए फरार हो गया था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!