Bhopal Dowry Case: सीएमओ ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का मुकदमा

Share

Bhopal Dowry Case: पति, जेठ—जेठानी के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर

Bhopal Dowry Case
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। महिला सीएमओ ने पति समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा (Bhopal Dowry Case) दर्ज कराया है। आरोपियों में पति के अलावा जेठ और जेठानी भी है। मामला मध्य प्रदेश के भोपाल (Bhopal Domestic Violence) शहर में स्थित अवधपुरी इलाके का है। पीड़ित परिवार संभ्रात परिवार है। जिसको टूटने से बचाने के लिए पुलिस ने कई प्रयास किए थे। हालांकि इस प्रयासों के बावजूद दोनों पक्ष एक—दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायतें कर रहा था। नतीजतन, पुलिस को मुकदमा दर्ज करना पड़ा।

एक साल पहले हुई थी शादी

अवधपुरी थाना पुलिस ने बताया कि 33 वर्षीय महिला ने बुधवार दोपहर साढ़े बारह बजे ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला की शिकायत पर आरोपी पति कनिष्क चौधरी (Kanishak Choudhry), जेठ राहुल (Rahul Choudhry) और आनंद चौधरी (Anand Choudhry), जेठानी नीलिमा चौधरी (Neeleema Choudhry ) के खिलाफ धारा 498ए/3/4 (प्रताड़ना और दहेज अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने बताया उसका मायका कोलार थाना क्षेत्र में हैं। महिला डॉक्टर की शादी नवंबर, 2019 में हुई थी। उसकी ससुराल सुरभि एवेन्यू फेस-2 में है। पति कनिष्क चौधरी बीएचईएल (Bhopal BHEL News) में इंजीनियर भी है। शादी के बाद ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरु कर दिया था।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी की भोपाल पुलिस बिना एफआईआर गुपचुप तरीके से कर रही है तलाश, जानिए क्यों

सरकारी प्रेक्टिस की बजाय प्रायवेट का दबाव

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह एक सरकारी अस्पताल में तैनात है। हालांकि यह अस्पताल केंद्र के अधीन है। लेकिन, ससुराल वालों का बोलना था वह सरकारी नौकरी छोड़कर प्रायवेट अस्पताल में नौकरी करेगी तो ज्यादा फायदा मिलेगा। इसी बात को लेकर परिवार के बीच कलह होती थी। शादी के 15 दिन बाद ही महिला ने ससुराल छोड़ दिया था। कई बार बीच में वह ससुराल गई। लेकिन, वह सुंदर नहीं है बोलकर ससुराल वाले मजाक उड़ाने लगे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ट्रैक्टर की टक्कर से मासूम की मौत 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!