Bhopal News: महिला की आंख हुई चोटिल

Share

Bhopal News: मकान को तुड़़वाते वक्त मजदूर ने मारा था जोरदार घन, उचटकर पत्थर का टुकड़ा महिला की आंख पर टकराया, थाने पहुंचा मामला

Bhopal News
कोतवाली थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। यदि आप मकान को तुड़वा रहे हैं तो यह समाचार आपसे जुड़ा हो सकता है। इसलिए किन बातों की सावधानी रखी जानी चाहिए यह इस बात से सबक मिले। घटना भोपाल (Bhopal News)  शहर के कोतवाली इलाके की है। यहां एक महिला मंदिर से घर लौट रही थी। उसके साथ नाबालिग बेटा भी था। दोनों जब अपने घर के नजदीक पहुंचे तो पड़ोसी के मकान में तोड़फोड़ चल रही थी। जिसका मलबा उचटा और महिला की आंख में जाकर लगा। उन्हें नेत्र चिकित्सालय जाना पड़ा जिसके बाद यह मामला पुलिस थाने पहुंचा।

बच्चे को भी लग सकता था अचानक गिरा मलबा

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 15 जून की सुबह साढ़े दस बजे हुई थी। जिसकी शिकायत थाने पहुंचकर निक्की जैन (Nikky Jain) पति संदीप जैन उम्र 35 साल ने दर्ज कराई। वे प्रकाश प्रेस के पास इतवारा रोड (Itwara Road) में रहती है। थाने में वह देवर सचिन जैन (Sachin Jain) के साथ पहुंची थी। उन्होंने बताया कि घर के नजदीक संजय अग्रवाल (Sanjay Agrawal) अपने मकान में काम करवा रहे हैं। उन्होंने सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए थे। इसी कारण मजदूरों के हथोड़े से उचटा मलबा उनकी आंख में आकर टकरा गया। विरोध करने पर संजय अग्रवाल ने उन्हें धमकाया भी। निक्की जैन ने बताया कि वे मंदिर से लौट रही थी। उनके साथ आठ साल का बच्चा भी था। उसे भी मलबा लगने से बचा था। पुलिस ने बयानों के आधार पर 145/23 धारा 337 (लापरवाही से काम कराने से आई चोट का मामला) दर्ज कर लिया है। महिला को दाहिनी आंख में चोट आई है। जिसका चैकअप उन्होंने गुरूदीप सिंह अस्पताल (Gurudeep Singh Hospital) में जाकर कराया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: महिला की आग से झुलसकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Don`t copy text!