Bhopal News दो दिन पुरानी कमरे के भीतर मिली लाश 

Share

Bhopal News: भेल से रिटायर्ड कर्मचारी घर में रहता था अकेले, सोसायटी के अध्यक्ष ने पुलिस को बुलाया

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। बीएचईएल के रिटायर कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर में स्थित अवधपुरी थाना क्षेत्र की है। शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। जिस कारण कॉलोेनी में उसकी दुर्गंध फैल गई थी। जिस कारण सोसायटी के प्रेसीडेंट ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी थी।

परिजनों की जानकारी जुटा रही पुलिस

अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार घटना 3 मार्च की दोपहर साढ़े तीन बजे हुई थी। यहां अभिनव होम्स (Abhinav Homes) में भास्कर सिन्हा (Bhaskar Sinha) पिता स्वर्गीय एपी सिन्हा उम्र 68 साल रहते थे। वे बीएचईएल के रिटायर्ड कर्मचारी थे। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि उन्हें पड़ोसियों ने दो दिन पहले देखा था। भास्कर सिन्हा घर पर अकेले रहते थे। कमरे से दुर्गंध आने पर उन्हें देखा तो वे मृत अवस्था में मिले। कॉलोनी के अध्यक्ष श्याम सुंदर चौहान (Shyam Sunder Chauhan) ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। इस मामले की जांच एएसआई रामधीर सिंह (ASI Ramdheer Singh) कर रहे हैं। अवधपुरी पुलिस मर्ग 12/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वह जांच का दायरा तय करेगी। फिलहाल उनके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: होटल में ठहरा संदिग्ध अतिथि गैजेट लेकर चंपत
Don`t copy text!