Bhopal News: आर्मी जवान के मकान का ताला तोड़ा

Share

Bhopal News: लॉ एकेडमी के प्रोफेसर के घर में भी हुई चोरी की घटना, सोने—चांदी के जेवरात समेत दो लाख का माल चोरी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। आर्मी जवान के सूने मकान मेें चोरों ने धावा बोला। इधर, प्रोफेसर के मकान में भी चोरी की वारदात (Bhopal Theft News) हुई है। दोनों घटनाएं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सिटी (Bhopal News) के कोलार और मिसरोद थाना क्षेत्र की है। घटना के दौरान दोनों परिवार शहर से बाहर गया हुआ था। चोर सोने—चांदी के जेवरात नगदी समेत करीब दो लाख रुपए का माल ले गए है। पुलिस ने दोनों मामलों में चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

दिल्ली से लौटकर पता चली घटना

मिसरोद थाना पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर लगभग सवा एक बजे 88/22 धारा 457/380 (रात में चोरी) का मामला दर्ज किया है। शिकायत ग्रीन मैंडोज कॉलोनी निवासी रिंकू बुनकर ने दर्ज कराई है। वह आर्मी में सिपाही है। रिंकू बुनकर (Rinku Bunkar) 4 फरवरी को परिवार के साथ दिल्ली गए थे। वहां से लौटने के बाद देखा मकान के दरवाजे का ताला टूटा है। अंदर रखा सामान बिखरा है। अलमारी में रखे सोने—चांदी के जेवरात नगदी समेत करीब 90 हजार का माल गायब है। इधर, कोलार थाना पुलिस ने रविवार शाम लगभग साढ़े छह बजे 104/22 धारा 454/380 (दिन में चोरी) का मामला दर्ज किया है। शिकायत केपीटल हिल्स जागरण सिटी निवासी वीरपाल सिंह पिता हरि नारायण सिंह ​उम्र 51 साल ने दर्ज कराई है। वह केरवा रोड़ के नजदीक लॉ एकेडमी में प्रोफेसर हैं। वीरपाल सिंह (Veer Pal Singh) परिवार के साथ लखनऊ गए थे। वहां से लौटने के बाद घटना का पता चला। बदमाश सोने चांदी के जेवरात, चांदी के सिक्के, ​मूर्ति समेत करीब 1 लाख रुपए का माल बटोर (Kolar Theft News) ले गए है।
यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आटो को कट मारा, विरोध करने पर पीटा 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!