Bhopal News: कमला नेहरू अस्पताल में मिले लावारिस शव की हुई पहचान 

Share

Bhopal News: पत्रकारिता जगत में नाम कमाने वाला राजधानी का यह युवा पत्रकार अवसाद में आकर दुनिया से चला गया

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। पत्रकारिता जगत के लिए यह चौंका देने वाली खबर है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के हमीदिया अस्पताल की है। यहां एक दिन पहले एक व्यक्ति की लाश मिली थी। जब उसकी लाश मिली तो वह पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ निकला। उसने कई फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार भी लिए थे। उसकी मौत की वजह कई हैं लेकिन फिलहाल अवसाद को पुलिस बता रही है।

इस कारण चल रहा था परेशान

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार 20 दिसंबर को हमीदिया अस्पताल के डॉक्टर नईम बक्स ने पुलिस को एक अज्ञात युवक शव मिलने की सूचना दी थी। जिस पर कोहेफिजा पुलिस मर्ग 88/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। जांच सब इंस्पेक्टर रमाशंकर खरे (SI Ramashankar Khare) कर रहे हैं। कपड़ों की तलाशी में पर्ची मिली थी। जिसमें एक नंबर लिखा हुआ था।पुलिस ने फोन लगाया तो वह कटनी में रहने वाली उसकी मौसी का निकला। मृतक का नाम 37 वर्षीय अपूर्व शुक्ला (Apurv Shukla) है। कई दिनों से वह बीमारी से जूझ रहा था। वह हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) के रैन बसेरा में जीवन काट रहा था। मृतक अपूर्व शुक्ला फिल्मी दुनिया में छोटे-मोटे रोल भी निभा चुका है। मुंबई से लेकर भोपाल तक का उसने सफर फिल्मी दुनिया में तय किया। इसके साथ वह मीडिया जगत में भी जुड़ा रहा। उसने कई फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यू लिए थे। बताया जा रहा है जब से उसकी मां का देहांत हुआ था, उसके बाद से वह डिप्रेशन में चला गया।

फिर लावारिस लाश मिली

कोहेफिजा थाना पुलिस को एक बार फिर हमीदिया अस्पताल में लावारिस लाश मिली है। यह जानकारी डॉक्टर नईम बख्श ने पुलिस को दी। शव पुरूष का है जिसकी उम्र लगभग 45 साल है। कोहेफिजा पुलिस मर्ग 87/88/89—23 तीनों शव पुरूषों के हैं। जिसमें दूसरे व्यक्ति की उम्र लगभग 35 और तीसरे की उम्र लगभग 60 साल है। पुलिस ने शव को मार्चुरी रुम में रख दिया है। पुलिस की तरफ से परिजनों की तलाश की जा रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft News: पीडब्ल्यूडी कर्मी के मकान में चोरों का धावा
Don`t copy text!