Bhopal News: छठवीं के छात्र ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: परीक्षा देकर घर लौटा तो जुड़वां भाई को फांसी के फंदे पर लटके देखा, आत्महत्या की वजह पर सस्पेंस बरकरार

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। खेलने—कूदने की उम्र में एक नाबालिग ने फांसी लगाने जैसा निर्णय ले लिया। यह बात उसे कहां से सूझी होगी इस पर फैसला नहीं किया जा सकता। लेकिन, बालकों के मनोविज्ञान को समझने के लिए जरुर यह विषय प्रेरित कर रहा है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। उसे फांसी के फंदे पर लटके हुए जुड़वा भाई ने देखा था।

इस कारण अलग रहते थे माता—पिता

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार बालक कुछ दिनों से मां के साथ पिता को छोड़कर अलग रह रहा था। पुलिस को आत्महत्या की जानकारी हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से मिली थी। यह खबर डॉक्टर मुकाती ने 20 दिसंबर की शाम लगभग साढ़े पांच बजे दी थी। जिस पर शाहजहांनाबाद पुलिस मर्ग 41/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मृतक पीयूष सिंह (Piyush Singh) पुत्र विक्रम सिंह उम्र 12 साल है। वह बाजपेई नगर मल्टी में रहता था। पियूष सिंह ने छठवीं तक पढ़ाई की थी। उसके बाद पढ़ाई छूट गई थी। यहां—वहां कभी काम कर लेता था। उसकी मां घरों में खाना बनाने का काम करती है। पिता विक्रम सिंह (Vikram Singh) टाइल्स घिसाई का काम करते हैं। पति—पत्नी के विवाद के बाद पत्नी उससे अलग मल्टी के पास ही मदर इंडिया (Mother India ) झुग्गी में रहने लगी थी। मृतक पीयूष सिंह और आयुष सिंह (Ayush Singh) दोनों जुड़वा भाई है। आयुष कक्षा सातवीं में पढ़ रहा है। वह परीक्षा देने गया था। वह घर लौटा तो भाई मल्टी के कमरे में दुपट्टे से फांसी पर लटका था।

यह भी पढ़ें:   Sunil Namdeo Murder News: विजय सलगांवकर एक नहीं दो—दो निकल आए

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!