Bhopal News: नौकरी छूटने से परेशान व्यक्ति ने फांसी लगाई 

Share

Bhopal News: मां ने फांसी के फंदे पर लटके देखा, पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट, बयानों पर सामने आई है यह बातें

Bhopal News
स्टेशन बजरिया थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। नौकरी छूटने के बाद परेशान चल रहे एक व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन, प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह शराब पीने के बाद तीन महीने पहले छूटी जॉब की बात को लेकर अक्सर रोता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

बहुत छोटी दुकान पर करता था काम फिर भी रहने लगा परेशान

स्टेशन बजरिया (Station Bajariya) थाना पुलिस के अनुसार कमल यादव (Kamal Yadav) पिता मदनलाल यादव उम्र 38 साल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। वह कृष्णा नगर कॉलोनी (Krishna Nagar Colony) में रहता था। पुलिस को आत्महत्या की सूचना उसके साले रोहित यादव (Rohit Yadav) ने दी थी। पुलिस ने बताया कि कमल यादव 8 जून की रात को शराब पीकर घर आया था। तब खाना खाकर वह कमरे में सोने चला गया। उसकी मां भी मकान की छत पर सोने चली गई। मां सुबह बेटे के कमरे में पहुंची तो कमल यादव फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसका दरवाजा भी पहले से ही खुला हुआ था। जिस दिन कमल यादव ने आत्महत्या की उससे एक दिन पहले उसकी पत्नी और बच्चे मायके चले गए थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह तीन महीने पहले जॉब छूटने के बाद से परेशान चल रहा था। वह इसी बात को लेकर मां से शराब के नशे में बोलता भी था। उसका कहना था कि वह कुछ कमाता नहीं है। जिसका उसे बहुत दुख लगता है। इस मामले की जांच एएसआई जसराम यादव (ASI Jasram Yadav) कर रहे हैं। स्टेशन बजरिया पुलिस मर्ग 19/24 दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Loot News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case: पेड़ पर लटकी मिली लाश
Don`t copy text!