Bhopal News: आत्महत्या करने वाले व्यक्ति की पत्नी फरार 

Share

Bhopal News: उसके कथित प्रेमी को पुलिस ने दमोह भागते वक्त दबोचा, दोनों की यातनाओं से तंग आकर की थी आत्महत्या

Bhopal News
सांकेतिक चित्र, ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। आत्महत्या के लिए उकसाने के एक मामले में पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया है। यह कार्रवाई भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ थाना पुलिस ने की है। इस मामले में एक महिला की अभी भी तलाश है। मामला महिला के पति की आत्महत्या से जुड़ा है। जिसमें जांच के बाद एक दिन पहले ही पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। महिला के गिरफ्तार आरोपी के साथ कथित अवैध संबंध थे। जिस कारण परेशान होकर तालाब में कूदकर उसके पति ने अपनी जान दे दी थी। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला था।

जबलपुर चली गई थी पत्नी तब से चल रहा था परेशान

भोपाल पुलिस की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि फरार दूसरी आरोपी प्रिया टिलवानी (Priya Tilwani) की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी दमोह जिले के हटा गांव भागने की फिराक में था। पुलिस ने मुकदमा आत्महत्या करने वाले योगेश टिलवानी (Yogesh Tilwani) के भाई हरीश टिलवानी (Harish Tilwani) की शिकायत पर दर्ज किया है। योगेश टिलवानी ने सुसाइड नोट लिखा था। जिसमें पत्नी प्रिया टिलवानी और उसके कथित प्रेमी रामेश्वर पटेल (Rameshwar Patel) के बारे में बहुत सारी बात का खुलासा उसने किया था। उसने बताया था कि उसकी पत्नी जबलपुर (Jabalpur) चली गई थी। जिस कारण 6 जुलाई को उसने तंग आकर आत्महत्या की थी। इसी मामले की जांच के बाद 02 अगस्त को 256/23 धारा 306/34 (आत्महत्या के लिए उकसाना और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज किया गया। आरोपी रामेश्वर पटेल को बस स्टैण्ड के पास से दबोचा गया। आरोपी रामेश्वर पटेल पिता रामलाल पटेल उम्र 35 साल यहां भोला सोडा (Bhola Soda) के पास बाबा रामदास दरबार (Baba Ramdas darbar) वाली गली बैरागढ में रहता था। हालांकि वह चण्डी जी वार्ड ग्राम हटा जिला दमोह का रहने वाला है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape News: रिश्तेदार ने महिला से की ज्यादती
Don`t copy text!