Bhopal News: नव युवक ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: सागर से लौटकर उठाया कदम, सुसाइड की ठोस वजह सामने नहीं आई

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। नव युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र की है। फिलहाल आत्महत्या की ठोस वजह सामने नहीं आई है। पुलिस को सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। वह घटना से पहले सागर से लौटा था। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।

इस बात की जानकारी जुटा रही है पुलिस

कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अुनसार घटना की सूचना 31 मई की सुबह साढ़े दस बजे मिली थी। जिस पर कमला नगर पुलिस मर्ग 27/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जांच एएसआई केके द्विवेदी (ASI KK Diwedi) कर रहे हैं। शव की पहचान दीपक कुशवाह (Deepak Kushwah) पिता कमलेश कुशवाह उम्र 21 साल है। वह कमला नगर स्थित शबरी नगर (Shabri Nagar) में रहता था। घटना की सूचना पुलिस को प्रकाश श्रीवास (Prakash Shrivas) ने दी थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि दीपक कुशवाह उसका नाती है। वह परिवार का इकलौता लड़का था। दीपक कुशवाह एक ठेकेदार के साथ सागर (Sagar) गया था। वहां से मंगलवार शाम ही घर लौटा था। उसने परिवार के साथ मिलकर खाना खाया था। उसी दौरान उसकी बहन ने मोबाइल के बारे में उससे पूछा तो खराब होने की जानकारी दी थी। उसने कहा कि इस कारण मोबाइल भी फेंक दिया है। पुलिस अब इस तथ्य का पता लगाने के लिए कॉल​ डिटेल खंगाल रही है। जनहित में संदेहश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। ऐसी अवस्था में 18005990019 पर संपर्क करें। यहां चौबीस घंटे मनोचिकित्सक निशुल्क परामर्श के लिए उपलब्ध रहते हैं। 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder News: सिर पर 5 बार हथौड़ा मारा, मारपीट की धारा लगाई
Don`t copy text!