Bhopal Dowry News: पंड़ित बोला लॉक डाउन में है मुर्हूत फिर नहीं कोई योग

Share

Bhopal Dowry News: अब मायके वालों ने पंडित को कोसते हुए दर्ज कराई एफआईआर

Bhopal Dowry News
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। शादी के लिए उपयुक्त मुर्हूत लॉक डाउन का बताकर एक पंडित ने शादी करा दी। मायके वाले तैयार नहीं थे। लेकिन, पंडित ने दबाव डाला कि बाद में कुंडली के अनुकूल योग्य समय नहीं रहेगा। इसलिए शादी कर दी। अब हमें पछताना पड़ रहा है। यह कहते हुए एक पीड़ित परिवार ने मध्य प्रदेश की राजधानी भेापाल (Bhopal Dowry News) के महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इधर, एक अन्य महिला ने भी प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है।

प्रेम विवाह हुआ था

महिला थाना पुलिस ने बताया 20 वर्षीय महिला ने शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया हैं। पुलिस ने धारा 498ए/506/34/3/4 (प्रताड़ना, धमकाना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम) के तहत केस दर्ज किया है। मामले में आरोपी पति भूपत सिंह (Bhupat Singh), सास माया लोधी और ससुर मोहन सिंह (Mohan Singh) को बनाया गया हैं। पीड़िता ने बताया भूपत उसी गांव का रहने वाला है। इस कारण दोनों एक—दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों की शादी मई, 2020 में परिजनों की मर्जी से ही हुई है। उस वक्त लॉक डाउन था। शादी के कुछ दिनों बाद सास ने दहेज के लिए ताने मारने शुरू कर दिए। इधर, 29 वर्षीय महिला की शिकायत पर बुदनी निवासी ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज हुआ हैं।

यह भी पढ़ें: इस वर्दी पहने दिल्ली के एसीपी के झांसे में न आना, वरना पूरे परिवार को पड़ेगा पछताना 

यह भी पढ़ें:   Thailand Girl News: एयरपोर्ट में गिरफ्तार थाईलेंड की युवती पकड़ा चुकी है सेक्स रैकेट में

चार लोगों को बनाया आरोपी

महिला थाना पुलिस ने बताया उसकी शादी 2010 में पोहप सिंह पिता जय किशन चौहान के साथ हुई थी। शादी में मायके वालों ने दहेज और ससुराल वालों को रकम दी थी। इसके बाद भी ससुराल वालों ने उसे कम दहेज के लिए ताने मारे। विरोध करने पर उसे धमकाया जाता था। पुलिस ने मामले के आरोपी पति पोहप सिंह, ससुर किशन चौहान, सास छोटी बाई और ननद शिखा को आरोपी बनाया हैं।

Don`t copy text!