Bhopal Crime News: चलते ऑटो में हमला, मामूली धारा में मुकदमा दर्ज

Share

Bhopal Crime News:  हमलावरों की नहीं हुई पहचान, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

Bhopal Crime News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) के अशोका गार्डन इलाके में एक मारपीट की घटना हुई है। घटना ऑटो चला रहे व्यक्ति के साथ हुई। आरोपी ने चालक पर डंडे से हमला किया था। इधर, मामूली विवाद में दो लोगों ने हाथ में छुरी मार दी। पुलिस ने दोनों ही घटनाओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

घर जाते समय की घटना

अशोका गार्डन थाना पुलिस ने बताया फैजान खान (Faizan Khan) पिता शकील उम्र 24 साल की शिकायत पर शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ हैं। पुलिस ने धारा 294/323/506/34 (गाली—गलौज, धमकाने और एक से अधिक आरोपी) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आरोपी अज्ञात है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। फैजान ने पुलिस को बताया वह इसा मस्जिद के पास रहता है। पेशे से वह ऑटो चालक है। घटना वाली शाम लगभग साढ़े छह बजे प्रभात चौराहे से वह घर लौट रहा था। तभी सामने एक व्यक्ति खड़ा था। उसके हाथ में डंडा था। उसने डंडा उसके सिर में मार दिया।

यह भी पढ़ें: इस वर्दी पहने दिल्ली के एसीपी के झांसे में न आना, वरना पूरे परिवार को पड़ेगा पछताना 

आटा चक्की पर हुआ हंगामा

पीड़ित ने बताया आरोपी ने उसके चलते ऑटो में उसके सिर पर डंडे से हमला कर दिया। जिससे उसे गंभीर चोट और तीन—चार टांके आए हैं। इधर, इस्लामपुरा आटा चक्की के पास गली में पीड़िता अमीम कुरैशी रहता है। घटना वाली रात वह गली में एक दुकान पर बैठा था। तभी मोहल्ले में रहने वाले सददू और सलमान आए थे। दोनों उसके साथ गाली—गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने कंधे पर छुरी से हमला कर दिया। तलैया थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Job Fraud: सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर फर्जीवाड़ा
Don`t copy text!