Bhopal News: जिलाबदर अवधि समाप्त होने से एक महीना पहले घर आया निगरानी बदमाश

Share

Bhopal News: रासुका के तहत कार्रवाई करके जेल भेजा, पुलिस कमिश्नर कार्यालय को भेजी रिपोर्ट

Bhopal News
स्टेशन बजरिया थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल।  निगरानी बदमाश जो जिलाबदर था उसकी समय अवधि समाप्त होने से एक महीना पहले घर पर आराम करते मिला। उसको चैक करने थाना पुलिस से एक उप निरीक्षक उसके घर पहुंचे थे। भोपाल (Bhopal News) शहर की स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने उसे जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने का मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस संबंध में एक प्रतिवेदन बनाकर पुलिस आयुक्त कार्यालय को भेज दिया गया है।

दो दर्जन से अधिक गंभीर अपराध पहले से हैं दर्ज

स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी मनोज मीणा उर्फ टुक्की (Manoj Meena@Tukki) हैं। वह हबीबिया तिराहा पर पुलिस को 11—12 मई की दरमियानी रात मिला। आरोपी के खिलाफ छह महीने के लिए जिलाबदर का आदेश जारी हुआ था। उसकी अवधि 10 जून, 2026 को समाप्त होने जा रही थी। पुलिस ने आदेशों की अवहेलना करने पर उसके खिलाफ प्रकरण 120/26 दर्ज कर लिया। आरोपी मनोज मीणा उर्फ टुक्की पिता स्वर्गीय रमेश मीणा उम्र 35 साल को गिरफ्तार किया गया। वह विजय नगर (Vijay Nagar) में रहता है। उसके खिलाफ दो दर्जन से अधिक गंभीर प्रकरण पहले से दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ मार्च, 2026 में भी जिलाबदर आदेश के उल्लंघन का प्रकरण पहले दर्ज हुआ था।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बजरिया चौराहा पर चाकू मारकर हमला

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!