Bhopal News: ससुर ने दामाद को छुरी मारकर किया जख्मी

Share

Bhopal News: बच्चों को अपने साथ दूसरे स्थान पर ले जाने की बात पर नाराज हुआ था आरोपी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। घरेलू कलह के कारण एक स्थान पर चाकूबाजी हुई है। विवाद की जड़ में ससुर और दामाद के बीच हुई नोक झोक थी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने ससुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया है।

पुलिस ने कराया जख्मी का इलाज

गौतम नगर थाना पुलिस के अनुसार यह विवाद 7 दिसंबर की शाम लगभग साढ़े सात बजे हुआ था। जिसमें 656/22 का मुकदमा दर्ज किया गया। शिकायत इंदिरा सहायता नगर निवासी रवि ठाकुर पिता फागूलाल उम्र 32 साल ने दर्ज कराई। इस मामले में आरोपी ससुर अब्दुल हफीज (Abdul Hafiz) है। रवि ठाकुर ने बताया कि वह ससुराल में ही रहता है। पिछले दिनों उसने अलग रहने का मन बनाया। इस कारण वह बच्चों को लेकर अलग मकान में रहने जा रहा था। इस बात पर ससुर अब्दुल हफीज नाराज हो गया। उसने  मारपीट करने के बाद छुरी से हमला कर दिया। छुरी का वार रवि ठाकुर (Ravi Thakur) के बाएं हाथ में लगा। बीच—बचाव करने उसकी मां कला बाई और बाकी अन्य भी आ गए। इसके बाद मामला पुलिस थाने पहुंचा। पुलिस ने हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाकर जख्मी रवि ठाकुर का इलाज भी कराया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मोबाइल छीनकर भागा लुटेरा
Don`t copy text!