Bhopal News: मासूम  के पैरों से गुजर गया पहिया

Share

Bhopal News: लो फ्लोर बस के चालक ने बाइक सवार परिवार को मारी टक्कर, शहर में बेलगाम यातायात का फिर हुआ शिकार

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शहर की बिगडैल यातायात का शिकार एक ओर परिवार बन गया। सड़कों पर यातायात सुरक्षा के नाम ​पर सिर्फ चालान काटने में मशगूल पुलिस के लिए यह सबक है। यह घटना भोपाल (Bhopal News)  शहर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र की है। यहां एक बार फिर बेलगाम सड़कों पर दौड़ने वाली लो फ्लोर बस का शिकार एक परिवार बना। सड़क दुर्घटना में पति—पत्नी के अलावा बच्चे भी जख्मी हुए हैं। पुलिस ने हमेशा की तरह इस बार फिर मुकदमा दर्ज कर अपने जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लिया है।

मासूम बेटी के पैरों से गुजर गया पहिया

हनुमानगंज थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना 5 दिसंबर को हुई थी। शिकायत 861/22 विकास जैन पिता विनोद कुमार जैन उम्र 42 साल ने दर्ज कराई। वे ऐशबाग स्थित महामाई का बाग में रहते हैं। विकास जैन (Vikas Jain) कैची छोला इलाके में कपड़े की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन पत्नी वंदना जैन, बेटी अक्षिता जैन और अव्या जैन के साथ सेंट जोसेफ स्कूल (ST Joseph School) ईदगाह हिल्स जा रहे थे। दरअसल, बड़ी बेटी अक्षिता जैन (Akshita Jain) वहां पढ़ाई करती है। पूरा परिवार एक्टिवा पर सवार था। वे जब नादरा बस स्टेंड के सामने पहुंचे तो उन्हें एसआर—5 रूट की लो फ्लोर बस एमपी—04—पीए—3882 के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी वंदना जैन (Vandana Jain) और दोनों बेटियां सड़क पर गिर गई। छोटी बेटी अव्या जैन (Avya Jain) के दोनों पैरों से बस का पहिया गुजर गया। उसे गंभीर हालत में एलबीएस अस्पताल (LBS Hospital) में भर्ती कराया गया। इस कारण एफआईआर उन्होंने दो दिन बाद 7 दिसंबर को थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में धारा 279/337 लापरवाही से वाहन चलाने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Crime: इनाम की लालच में फंसा
Don`t copy text!